फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी ट्राई कर सकते हैं रश्मि देसाई का ये ट्रेडिशनल लुक, साड़ी और सूट में भी दिखती हैं बेहद ग्लैमरस

Sat, 16 Oct 2021 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मासूम से चेहरे वाली हसीना रश्मि देसाई अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा देतीं हैं। रश्मि देसाई की क्यूटनेस फैंस को हमेशा ही पसंद आती है लेकिन फैंस रश्मि के लुक्स और फैशन स्टाइल के भी कायल हैं। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय समय पर अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के लोग तो उनके फैशन सेन्स की तारीख हैं, आम लोग भी उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में रश्मि देसाई साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो दूसरे लुक के लिए रश्मि देसाई ने पीले रंग की कुर्ती और दुपट्टा कैरी किया है। इन दोनों ही पांपरिक लुक में रश्मि देसाई का एक अलग ही स्टाइल दिख रहा है। आइए देखते हैं रश्मि देसाई का ट्रेडिशनल अवतार, जो फैंस को आ रहा बहुत पसंद।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई ने हाल ही में लाइम ग्रीन कलर की कुर्ती में अपनी तस्वीर शेयर की। इस कुर्ती में रश्मि बेहद प्यारी लग रही हैं। रश्मि देसाई की कुर्ती फुल लेंथ की है और मैक्सी स्टाइल लुक दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई ने अपने साधारण कुर्ती लुक को लाल रंग के लहरिया स्टाइल दुपट्टे के साथ टीमअप किया है। लाल और सफेद रंग के लहरिया प्रिंट दुपट्टे में येलो और रेड कलर के बड़े बड़े लटकन डिजाइन को एड किया गया है।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
अपने लुक को पूरा करने के लिए रश्मि ने ब्लू और पिंक बड़े ईयररिंग्स पहने हैं। बालों को हाफ टाई करके नीचे से कर्ल किया है। वहीं मिनीमल मेकअप अप्लाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
सूट के अलावा रश्मि देसाई ने ब्लू रंग की साड़ी में भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। रश्मि का ये साड़ी लुक बेहद ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें