फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnavmi 2019: कन्या पूजन के समय पहनें इस रंग के कपड़े, पूरे साल रहेगी मां दुर्गा की कृपा

Sun, 14 Apr 2019 08:27 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रों के दौरान मां दुर्गा से जुड़े रंगों को पहनने का महत्व है। कहते हैं इन रंगों को अपनाने से पूरे साल आप पर शेरावाली मां की कृपा बरसती है। इतना ही नहीं विज्ञान में भी रंगों से जुड़े महत्व का वर्णन है जिसे कलर थेरेपी का नाम दिया गया है। कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं तो वहीं कुछ लोग नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन कंजक जिमाते हैं। आइए जानते हैं कन्या पूजन के समय कौन सा रंग पहनने से न सिर्फ आपको माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि आप सबसे एट्रैक्टिव भी लगेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
अगर आप अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं तो बता दें यह दिन महागौरी का होता है। महागौरी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है। तो इस दिन कन्या पूजन करते समय गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 5
महानवमी के दिन कंजक जिमा रहे हैं तो जान लें इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री भक्त को सिद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना अच्छा होता है।

4 of 5
नवरात्रों में सूती या चंदेरी सिल्क के कपड़े पर शीशे की कारीगरी व मुगल डिजाइन जैसे बाग-बगीचे के प्रिंट या मुगल वास्तुशैली के छपाई वाली स्लिट कुर्ती के साथ स्कर्ट या प्लाजो आपकी पर्सनैलिटी को एक एक नया लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रों पर फेस्टिव लुक पाने के लिए हैंडलूम या दूसरे नेचुरल फैब्रिक से तैयार शर्ट भी पहनी जा सकती है। इसके अलावा ज्यामितीय डिजाइन वाले जैकार्ड डिजाइन के परिधान वसंत के त्योहार में एक अलग एहसास करवाते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें