Rakul Preet Singh First Karwa Chauth Look: 20 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस बार बाॅलीवुड की कई सेलेब्स जोड़ियों का ये पहला करवा चौथ व्रत था। ऐसे में अभिनेता और अभिनेत्रियों में इस दिन को लेकर काफी उत्साह दिखा। एक ओर जहां अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा में बाॅलीवुड से जुड़े तमाम सेलेब्स शामिल हुए तो वहीं कई सेलेब्स ने अपने परिवार और साथी के साथ करवा चौथ मनाया। कटरीना कैफ ने विक्की कौशल और अपने सास ससुर के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया।
वहीं इस बार रकुल प्रीत सिंह का भी यह पहली करवा चौथ की पूजा थी। पति जैकी भगनानी के साथ रकुल प्रीत ने करवा चौथ को सेलिब्रेट किया। रकुल प्रीत भी करवा चौथ के मौके पर एथनिक लुक में नजर आईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने कंफर्ट पर भी ध्यान दिया। दरअसल, करवा चौथ पूजा से पहले रकुलप्रीत चोटिल हो गईं। ऐसे में वह कमर पर बेल्ट बांधे नजर आईं। लेकिन इससे कई ज्यादा उनके और जैकी के लुक पर फैंस का ध्यान गया। आइए देखते हैं रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के पहले करवा चौथ की कुछ तस्वीरें।