फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special Makeup: हैवी मेकअप नहीं पसंद तो राखी बांधने के समय करें नो मेकअप लुक

Sun, 18 Aug 2024 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हल्का मेकअप करना चाहती हैं तो नो मेकअप लुक करें। यहां हम आपको नो मेकअप लुक करने का सही तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik
Raksha Bandhan Special Makeup: 19 अगस्त को देश-भर में रक्षाबंधन का पावन त्यौहार मनाया जाएगा। इस त्यौहार के लिए हर बहनें काफी उत्साहित रहती हैं। इस दिन के लिए वह कई-कई दिन पहले से अपने लिए कपड़ों का भी चयन करती हैं। ताकि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय वह सबसे खूबसूरत दिखें। कपड़ों के साथ-साथ उनका ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप तक काफी खास होता है। 

इस वक्त बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में आपको मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। बारिश के मौसम में हैवी मेकअप करना आपको परेशान कर सकता है। इसी के चलते अगर आप हल्का मेकअप करना चाहती हैं तो नो मेकअप लुक करें।

यहां हम आपको नो मेकअप लुक अप्लाई करने का सही तरीका बताएंगे। ताकि आप खूबसूरत भी लगे और हैवी मेकअप से आपको उलझन भी ना हो। नो मेकअप लुक आजकल काफी ट्रेंड में है और यह काफी अच्छा भी लगता है। 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
चेहरा करें साफ

नो मेकअप लुक पाने के लिए सबसे पहले एक अच्छे फेसवॉश से चेहरे को अच्छी तरह से धोएं ताकि त्वचा पर से सभी गंदगी और तेल हट जाए। ध्यान रखें ये आपकी स्किन टाइप का ही होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर लगाएं

चेहरा रूखा न लगे, इसके लिए अपने चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर त्वचा रूखी दिखेगी तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है। 

4 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
सनस्क्रीन लगाएं

भले ही बारिश का मौसम चल रहा है लेकिन फिर भी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने का काम करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
बीबी क्रीम

नो मेकअप लुक में आपको फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। हल्की सी बीबी क्रीम को अपनी त्वचा पर लगाएं और फिर इसका लुक देखें। ध्यान रखें कि बीबी क्रीम की मात्रा काफी कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
ब्लश और हाइलाइटर 

बेस हैवी नहीं लगा रहे हैं इसलिए ब्लश और हाइलाइटर भी कम ही इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे की चमक दिखेगी और आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
लिप टिंट है जरूरी

 अपने होंठों को मुलायम रखने के लिए गुलाबी रंग के लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास गुलाबी रंग का लिप टिंट है तो उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें