फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pink Saree For Rakhi: रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी, लुक दिखेगा सबसे खूबसूरत

Sun, 04 Aug 2024 01:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी के त्योहार के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
Pink Saree For Rakhi: राखी का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में बहनों ने तो इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। राखी का ये पावन त्योहर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस खास दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए बहनें इस दिन खास रूप से तैयार होती हैं।

रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी बारिश के मौसम में आपको अलग दिखाने में मदद करेगी। यहां हम आपको कुछ ऐसी गुलाबी साड़ी दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल महिलाओं और लड़कियों को काफी पसंद आ रही हैं। इनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन पिंक साड़ी

शिफॉन फैब्रिक की साड़ी यंग लड़कियों को काफी पसंद आती है। ऐसे में आप भी चाहें तो रक्षाबंधन के दिन शिफॉन फैब्रिक की गुलाबी साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ अलग रंग का ब्लाउज पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
हल्के वर्क वाली गुलाबी साड़ी

अगर हल्के वर्क की साड़ी पहनना पसंद है तो आप जान्हवी कपूर के जैसी साड़ी पहन सकती हैं। इस गुलाबी साड़ी पर जो कलरफुल वर्क है, वो इसके लुक को और खूबसूरत बना रहा है। ऐसे में आप भी इसे कैरी कर सकती हैं। 

4 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
गुलाबी सिल्क साड़ी

सिल्क की साड़ी हमेशा रॉयल लुक देती है। ऐसे में आप बिना सोचे इस तरह की गुलाबी सिल्क की साड़ी रक्षाबंधन के दिन पहन सकती हैं। सिल्क की साड़ी पहनते वक्त अपने मेकअप और ज्वेलरी का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
सीक्विन वर्क वाली गुलाबी साड़ी

अगर रक्षाबंधन के दिन ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की सीक्विन वर्क वाली गुलाबी साड़ी कैरी कर सकती हैं। नोरा फतेही के जैसी साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं तो इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
गुलाबी रंग की सूती साड़ी

गर्मी के मौसम में सूती कपड़े सबसे सही विकल्प रहते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इस तरह की सूती साड़ी राखी के लिए खरीद सकती हैं। गुलाबी रंग की सूती साड़ी आपके लुक को खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी आपको आगे भी काम आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन के दिन पहनें ऐसी गुलाबी साड़ी - फोटो : instagram
बॉर्डर वाली गुलाबी साड़ी

अगर आपको बॉर्डर वाली साड़ी पसंद है तो जान्हवी कपूर के जैसी साड़ी आप खरीद सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। इसके साथ आप छोटा सा मांगटीका और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें