प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। फिर वो चाहे उनका हेयरस्टाइल हो या फिर कपड़े। यहां तक कि मेकअप भी वो हर बार अलग अप्लाई करती हैं। एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर उनके लेटेस्ट वीडियो में वो नए हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। दरअसल, आईपीएल को सपोर्ट कर रहीं प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी न्यू हेयरस्टाइल फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो गई।