फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की इस पोल्का डॉट मिडी ड्रेस की कीमत है काफी महंगी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sun, 25 Jul 2021 11:10 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शादी, पार्टी या किसी इवेंट में उनके द्वारा पहने गए ड्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर सेंसेशन का विषय बन जाते हैं। प्रियंका को ये पता होता है कि उन्हें अपने आपको कैसे लोगों के सामने प्रजेंट करना है? उनकी ड्रेसिंग सेंस का आज हर कोई दीवाना है। उनके द्वारा पहने गए कपड़ों का सेलेक्शन काफी बेहतरीन होता है। इसी वजह से हर शो या इवेंट में प्रियंका आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। उनका लुक हर किसी को दीवाना बना देता है। इसी सिलसिले में उन्होंने समर लुक के अपने वार्डरोब में एक बेहतरीन ड्रेस जोड़ी है। उन्होंने इस ड्रेस को पहन कर अपना फोटोशूट भी कराया। इस बेहद ही खास ड्रेस में प्रियंका बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका लंदन में हैं और अपना ज्यादातर समय वहीं बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक फुटवियर कंपनी के साथ हाथ मिलाया था। उसी फुटवियर कंपनी को प्रमोट करने के लिए प्रियंका ने पोल्का डॉट मिडी ड्रेस को कैरी किया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका दरवाजे के बाहर हाथों में हैंड बैग और बुके लेकर हंसती हुई निकल रही हैं। इस दौरान उन्होंने पोल्का डॉट ड्रेस को पहना हुआ है। उनके इस शानदार ड्रेस की डिजाइनिंग कैरोलिना हेरेरा ने की है। इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। तस्वीरों में उन्होंने छोटे गोल्ड हूप ईयररिंग्स, अंगूठी, एक घड़ी और सोने की चेन को कैरी किए हुए दिख रही हैं।

देखिए तस्वीरें
 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - "जैसे भविष्य की ओर कदम बढ़ाना" आगे उन्होंने फुटवियर कंपनी के ब्रांड के बारे में बताते हुए कहा कि वो इस कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका के इस ड्रेस में शॉर्ट स्लीव तो है ही साथ में प्लंगिंग V नेकलाइन, बैकलेस डिटेलिंग, ब्रीजी स्कर्ट और पोल्का-डॉट बो के साथ टाई किया गया है। अगर आप भी इस ड्रेस को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 1,25,907 रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें