आज के समय में हर कोई अपने बालों पर खास ध्यान देता है, क्योंकि कभी पानी की वजह से तो कभी अन्य समस्याओं की वजह से लोगों के बाल गिरने लगते हैं। यही नही, कई लोगों के बाल उमर से पहले सफेद तक हो जाते हैं आदि। ऐसे में अपने बालों को सुंदर, चमकदार, काले और घने बनाने के लिए लोग नाजाने क्या-क्या नहीं करते हैं। कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से लेकर पार्लर में जाकर अपने बालों पर कई तरह के काम करवाते हैं। बावजूद इसके लोगों को बालों की इन समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। हमें ये समझना होगा कि बालों का हमारे स्वास्थ्य से एक कनेक्शन होता है, इसलिए जरूरी है कि हम अपने बालों का पूरी तरह ध्यान रखें। तो चलिए हम आपको हेयरकेयर रूटीन के बारे में बताते हैं, जिसे आप फॉलो करके अपने बालों का उचित ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।