फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: टाइट फिटिंग ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया नेकलेस, पति के कमेंट ने बटोर लीं सुर्खियां

Wed, 07 Dec 2022 04:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल प्रियंका चोप़ड़ा अपने लुक से हमेशा तारीफ बटोरती हैं। विदेशी इवेंट में शामिल होने के लिए उनका लुक कुछ ऐसा दिख जाता है। जिसमे वो बोल्ड और हॉट नजर आती हैं। ज्लैवरी ब्रांड के कार्यक्रम में शामिल होने दुबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपने सेसी लुक से हर किसी की तारीफ बटोर रही हैं। वहीं पति निक जोनस भी प्रियंका की तस्वीरों को देख तारीफ करने से रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर साझा प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट की बहार आ गई है। बता दें कि दुबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा मशहूर ज्वैलरी ब्रांड बुलगारी के कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उनके नेकपीस से ज्यादा ध्यान आउटफिट ने खींचा। प्रियंका ने इस खास मौके के लिए फ्यूशिया पिंक कलर के गाउन को चुना था। जिसकी टाइट फिटिंग और प्लजिंग स्केवअर शेप नेकलाइन इसे खास बना रही थी। स्लीवलेस और हॉल्टर नेकलाइन के साथ पैरों तक लंबे गाउन में प्रियंका की कर्वी फिगर नजर आ रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इस टाइट फिटिंग गुलाबी रंग की ड्रेस को प्रियंका ने हाई ड्रामा लांग ओवरकोट के साथ पेयर किया था। सिल्क सैटिन से तैयार इस ओवरकोट में पफी ड्रामेटिक स्लीव लगी थी। जिसे पहनकर प्रियंका काफी शानदार दिख रही थीं। हालांकि जैसे ही प्रियंका ने इस लांग ओवरकोट को निकाला उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगा। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
फ्यूशिया पिंक कलर की ड्रेस को प्रियंका ने हरे रंग वाले एमराल्ड नेकलेस को दिखाने के लिए पहना था। वहीं पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक और पिंक ब्लश चिक्स के साथ स्लीक सेंटर पार्टेड हेयर उन्हें गॉडेस जैसा लुक दे रहे थे। हालांकि इन तस्वीरों में प्रियंका का बढ़ता वजन देख सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने तो उन्हें प्रेग्नेंट बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
पिछले दिनों बॉलीवुड सितारों के साथ रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए प्रियंका ने पीले रंग के गाउन को चुना था। जिसमे टाइट फिटिंग बॉडीकॉन ड्रेस के साथ ओवरजैकेट शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें