हर महिला सुंदर दिखना चाहती है लेकिन अपने जीवन के सबसे अहम दौर में महिलाएं सुंदरता को लेकर उस समय चिंतित हो जाती हैं, जब उनका प्रेग्नेंसी के कारण वजन बढ़ने लगता है। महिलाएं चाह कर भी अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पातीं। आरामदायक कपड़ों को कैरी करने के चक्कर में फैशन और स्टाइल उनसे मिस हो जाता है। ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर परेशान होती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे स्टाइलिश और फैशनेबल दिखा जाए। अगर आप भी जीवन के इसी दौर से गुजर रहीं हैं लेकिन इस खास पल में भी सबसे बेस्ट दिखने की ख्वाइश रखती हैं तो आज हम आपको प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स देने जा रहें हैं। ये टिप्स एक्ट्रेस नेहा धूपिया आजकल अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर देती नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया के कुछ लुक सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी और सूट पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा वजन बढ़ने के बाद भी अपने लुक्स की वजह से बेहद प्यारी लग रही हैं। आइए नेहा धूपिया से लेते हैं प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स।