फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, लुक भी दिखेगा पारंपरिक

Tue, 16 Jan 2024 11:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पोंगल के त्योहार पर परफेक्ट तरह से साउथ इंडियन लुक कैरी करना चाहती हैं, तो हम आपको उसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
pongal 2024 - फोटो : instagram
दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार काफी अहम माना जाता है। जिस तरह से सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति या खिचड़ी का त्योहार मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार से दक्षिण भारत में पोंगल मनाया जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 15 जनवरी से हो गई है, वहीं इसका समापन 18 जनवरी को होगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस खूबसूरत त्योहार में लोग खुशियां मनाते हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। इस त्योहार के लिए महिलाएं पारंपरिक तरह से तैयार भी होती हैं। अगर आप भी पोंगल के इस त्योहार पर पारंपरिक साउथ इंडियन तरह से तैयार होने का सोच रहीं हैं तो हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, साउथ इंडियन लुक कैरी करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों को कैरी करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
pongal 2024 - फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी

अगर आप पोंगल के त्योहार में पारंपरिक लुक कैरी करना चाहती हैं, तो सिल्क की साड़ी या लहंगे को ही प्राथमिकता दें। इस तरह की सिल्क की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसे पहनकर आपका लुक भी क्लासी लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
pongal 2024 - फोटो : instagram
टेम्पल ज्वेलरी

अगर आप सिल्क की साड़ी के साथ एथनिक ज्वेलरी ही कैरी करना चाहती हैं, तो टेम्पल ज्वेलरी एक बेहतर विकल्प है। इसे आप आसानी से सिल्क की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी में ज्यादातर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रति बनी होती है। 

4 of 7
pongal 2024 - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी

अपने लुक को पूरा करने के लिए या तो हाथों में कांच की चूड़ियां पहनें और या फिर आप टेम्पल स्टाइल के कड़े कैरी कर सकती है। इसी से आपका लुक कंप्लीट होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
pongal 2024 - फोटो : instagram/weddingwireindia
बालों में जरूर लगाएं गजरा

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। यदि आप गजरा नहीं लगाना चाहती हैं, तो एक फूल भी अपने बालों में लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
pongal 2024
आंखों में काजल और माथे पर बिंदी

माथे पर छोटी सी बिंदी आपके पारंपरिक लुक को खूबसूरत बनाएगी। इसके साथ ही यदि आप अपनी आंखों में काजल लगाएंगी तो आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत लगेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pongal 2024 - फोटो : instagram
कमर बंद भी लगेगा खूबसूरत

अक्सर जब साउथ की अभिनेत्रियां साड़ी या लहंगा पहनती हैं, तो कमर में कमरबंद जरूर पहनती हैं। वो देखने में बेहद प्यारा लगता है। ऐसे में आप भी इसे पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें