फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खास है आमिर खान की बेटी का लहंगा, 7 महीने में बनकर तैयार हुआ था तैयार

Mon, 15 Jan 2024 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आमिर खान की बेटी आयरा ने नूपुर शिखरे से शादी के बाद हाल ही में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा पहना था। 
विज्ञापन
1 of 5
ira khan reception lehenga - फोटो : instagram
हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। उन्होंने पहले तो मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के बीच कोर्ट मैरिज की, उसके बाद उदयपुर में दोनों ने ग्रांड तरीके से शादी की। दोनों की इस रॉयल वेडिंग के हर कार्यक्रम की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं, जिनपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।

इन सब के बाद आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे ने 13 जनवरी, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल, राजनीति, और व्यापार जगत के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। पार्टी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। वहीं, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी इस पार्टी में शामिल हुए।

इन सभी के बीच पार्टी में सबसे खास और स्पेशल आयरा खान का लहंगा लुक लगा। उनके रिसेप्शन का लहंगा बेहद खास है। इसे काफी तरह से तैयार किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
ira khan reception lehenga - फोटो : instagram
बेहद खास था लहंगा 

जानकारी के मुताबिक, आयरा खान ने अपने इस रिसेप्शन लुक को पूरा करने के लिए लाल और गोल्डन रंग के लहंगे को चुना था। इसके साथ हैवी वर्क का ब्लाउज और दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ira khan reception lehenga - फोटो : instagram
चाहती थीं ऐसा लुक 

खास बात ये है कि आयरा के इस लुक को तैयार करने में पूरे सात महीनों का समय लगा। उनके इस लहंगे को डिजाइनर मोनाली रॉय ने डिजाइन किया था। आयरा शुरू से ही अपने रिसेप्शन के लिए पारंपरिक लहंगे के साथ मॉर्डन ब्लाउज ही चाहती थीं। ऐसे में डिजाइनर ने उनकी पसंद का खास ख्याल रखा। 

4 of 5
ira khan reception lehenga - फोटो : instagram
300 घंटों में हुआ था तैयार 

लहंगे की खासियत की बात करें तो आयरा के इस लहंगे पर सिल्क का काम किया गया था। लाल रंग के इस लहंगे पर गोल्डन रंग का काम बेहद खूबसूरत दिख रहा था। इस पर जरदोजी का भी काम था। सिर्फ इस लहंगे को तैयार करने में 300 घंटे लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ira khan reception lehenga - फोटो : instagram
बेहद खूबसूरत था लुक 

अपने लहंगा लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और लाल रंग का ही दुपट्टा कैरी किया था। हाथों में चूड़ी उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी। ब्लाउज काफी हैवी होने की वजह से उन्होंने गले में कुछ नहीं पहना था। अपने लुक के साथ उन्होंने लाल लिपस्टिक कैरी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें