फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit Ideas for Chubby Guys: निकल गया है पेट तो घबराएं नहीं, इस तरीके से कपड़े पहनकर दिखेंगे हैंडसम

Wed, 31 May 2023 01:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका पेट निकल गया है तो घबराएं नहीं। आज के लेख में हम उन लोगों के लिए आउटफिट आइडिया बताने जा रहे हैं, जिनका पेट निकला है। 
विज्ञापन
1 of 5
fat man - फोटो : getty images
Outfit Ideas for Chubby Guys: आज-कल के बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से लोगों के शरीर में काफी बदलाव आ गया है। बाहर का खाना और लगातार ऑफिस में बैठ कर काम करने के कारण पेट निकलना तो जैसे काफी आम बात हो गई है। हालांकि बैली फैट निकलना कोई बुरी बात नहीं है, पर अजीब तब लगता है, जब ये काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

ऐसे में समझ नहीं आता कि कैसे कपड़े पहनें, जिसमें ये दिखे नहीं। लड़कियां तो इस परेशानी का इलाज खुद ढूंढ लेती हैं। पर, लड़कों को ये समझ नहीं आता कि निकले हुए पेट के साथ वो कैसे कपड़े पहन सकते हैं। शायद ही कोई लड़का अपने पेट को टी-शर्ट या शर्ट से बाहर की ओर, बटनों के बीच से झांकता हुआ दिखाना चाहेगा। इसी के चलते अगर आपका पेट निकल गया है तो घबराएं नहीं। आज के लेख में हम उन पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया बताने जा रहे हैं, जिनका पेट निकला है। 
विज्ञापन

2 of 5
t shirt
टाइट टी-शर्ट से रहें दूर

अगर आपका पेट काफी ज्यादा निकला हुआ है तो ज्यादा टाइट टी-शर्ट से दूरी बना लें। अगर आप ओवर साइज या फिर थोड़ा ढीली टी-शर्ट पहनेंगे तो इसमें आपका पेट दिखेगा नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Fat
फैब्रिक का रखें ध्यान

अगर आपका पेट निकला है तो कपड़े खरीदते वक्त उसके फैब्रिक का ध्यान रखें। कपड़े का फैब्रिक मोटा तो कतई नहीं होना चाहिए। 

4 of 5
fat - फोटो : getty images
रंग का रखें ध्यान

कई रंग ऐसे होते हैं जिसे पहनकर आपका वजन और ज्यादा दिखाई देता है। ऐसे में कपड़ों के चयन के समय रंगों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई रंगों में लोग पतले दिखाई देते हैं। उनको अपने कलेक्शन में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसी शर्ट पहनें

अगर आपको शर्ट टक इन करके पहनना पसंद है तो थोड़ा ढीली शर्ट का चयन करें। वहीं अगर आपको बिना टक इन किए शर्ट पहनना पसंद है तो आप फिटिंग की शर्ट कैरी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें