फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: बैटिंग के साथ अपने स्टाइल से भी लोगों को दीवाना बनाते हैं रवींद्र जडेजा, आप भी लें सकते हैं टिप्स

Tue, 30 May 2023 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रवींद्र जडेजा ने बीती शाम अपने खेल से तो लोगों को दीवाना बना ही दिया है, वो अपने लुक्स से भी लोगों को अपना फैन बनाने में कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
Ravindra Jadeja: तीन दिन के लंबे इंतेजार के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। फाइनल मैच के अंत में एक पल को ऐसा लगा था कि अब तो जीतना बेहद मुश्किल है, लेकिन रवींद्र जडेजा ने अपनी धमाकेदार पारी से मैच में सीएसके को जीत दिलाई। जीत की खुशी इतनी थी कि धोनी ने जडेजा को गोद में उठा लिया।

जिस तरह से रवींद्र जडेजा ने अपने खेल से लोगों का दिल जीता है, ठीक उसी तरह से वो अपने लुक्स से भी लोगों को अपना फैन बनाते हैं। सर जडेजा चाहे एथनिक पहन लें या फिर कूल लुक कैरी करें, वो हर आउटफिट में बेहद ही हैंडसम लगते हैं। आज के लेख में हम आपको रवींद्र जडेजा के ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
लाइट रंग के एथनिक में सर जडेजा

इस लुक में रवींद्र जडेजा बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। ये लुक उन्होंने एक शूट के लिए कैरी किया था। अगर आपको कहीं एथनिक पहनना है, तो जडेजा के इस लुक से आप टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
सर जडेजा का ब्लैक एंड व्हाइट लुक

अगर आपको ब्लैक रंग पसंद है तो ब्लैक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का पायजामा आपको परफेक्ट लुक दे सकता है। रवींद्र जडेजा की तरह ही आप गले में चेन पहन सकते हैं। 

4 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
टी-शर्ट में लगते हैं बेहद स्मार्ट

रवींद्र जडेजा टी-शर्ट में बेहद स्मार्ट लगते हैं। चाहे वो लाइट रंग की टी शर्ट पहनें, या फिर डार्क रंग की। हर टी-शर्ट उनके ऊपर कमाल लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
कंफर्टेबल कपड़ों को देते हैं प्राथमिकता

अक्सर रवींद्र जडेजा को इसी तरह के कपड़ों में देखा जाता है। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो रवींद्र के इस लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
जिम लुक भी होते हैं कमाल के

अगर आपको जिम के लिए परफेक्ट लुक की तलाश है तो रवींद्र जडेजा के इंस्टाग्राम पर नजर डाल लीजिए। जडेजा जिम में भी काफी कूल दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ravindra Jadeja - फोटो : instagram
हर लुक में लगते हैं हैंडसम

रवींद्र जडेजा का हर लुक बेहद कमाल का होता है। अगर आप स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो आपको बस क्रिकेटर का इंस्टा अकाउंट खोलना है और उस पर नजर डालनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें