Outfit For Festival: नवरात्रि के साथ ही एक के बाद एक त्योहार शुरू हो जाते हैं। खासतौर पर करवा चौथ और दिवाली आने के कई-कई दिनों पहले से ही बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगती है। लोग अपने घरों को साफ करने लगते हैं और वो घर सजाने का कार्यक्रम शुरू कर देते हैं। इसके साथ लोग त्योहारों में पहनने के लिए नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं।
खासतौर पर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं न सिर्फ ट्रेंड के हिसाब से अपने लिए नए आउटफिट खरीदती हैं, बल्कि वो ज्वेलरी की खरीदारी भी करती हैं। अगर आप भी त्योहारों के सीजन में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो जैस्मिन भसीन के इन खास लुक्स से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार कराएं। मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट हैं, जो आपको क्लासी और एलीगेंट लुक देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram
दिखाएं गुलाबी अंदाज
अगर आपके पास भी इस तरह का गुलाबी कुर्ता और सलवार है, तो इसे पहनकर जलवा बिखेरें। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला करके सॉफ्ट कर्ल करें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस आउटफिट के साथ अपने मेकअप में भी गुलाबी टच दें।
विज्ञापन
3 of 7
जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram
ये लगेगा अलग
अगर सिंपल कुर्ता और सलवार पहनने का मन नहीं है तो शॉर्ट कुर्ते के साथ ऐसी धोती स्टाइल स्कर्ट पहनें। ये आपको अलग दिखने में मदद करेगी। इस तरह की स्कर्ट में अलग स्लिट होगी, तो आप अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखा सकती हैं।
4 of 7
जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram
ये कॉम्बिनेशन है गजब
कुछ अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करना है तो जैस्मिन भसीन के इस लुक से टिप्स लें। उनके इस ऑरेंज अनारकली कुर्ते पर गुलाबी वर्क है। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा भी गुलाबी रंग का ही कैरी किया है। लोगों को एक्ट्रेस का ये कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 7
जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram
वापस आया चूड़ीदार का ट्रेंड
इस दौर में कई पुराने फैशन का ट्रेंड वापस लौट रहा है। ऐसे में आप एक्ट्रेस की तरह ही स्लीवलेस कुर्ता और उसके साथ चूड़ीदार पायजामी पहनें। ऐसे आउटफिट के साथ दुपट्टा नेट का लें, ताकि आपके आउटफिट का डिजाइन अच्छी तरह से दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram
शरारा सूट रहेगा कंफर्टेबल
अगर आप ऐसे कपड़ों का चयन करने का सोच रही हैं, जो आरामदायक हो, तो शरारा सूट सबसे सही विकल्प है। व्हाइट रंग के शरारा पर जो ये गुलाबी बॉर्डर है, उसकी वजह से इसका लुक प्यारा दिख रहा है।
बहुत सी लड़कियों को ज्यादा तामझाम वाली चीजें पसंद नहीं आती हैं। अगर आप भी ऐसी ही हैं तो सिंपल से कुर्ते और सलवार को पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। इसके साथ आपको बस अच्छे से ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी करनी है।