नुसरत जहां की बंब बंप दिखाती हुई तस्वीर सामने आने के बाद से ही वे फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं। नुसरत बंगाली अदाकारा होने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। संसद में भी अक्सर वे अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रही हैं। नुसरत दो-तीन दिन पहले अपनी शादी और गर्भावस्था को लेकर भी लोगों की जुबां पर थीं। नुसरत फैशन को लेकर हमेशा से बहुत आगे रही हैं। संसद भवन हो या फिल्म का कोई सेट उन्होंने अपने लुक्स से हमेशा ही अपने प्रशंसकों का दिल जीता है। वे वस्टर्न और पारंपरिक दोनों ही अवतार में एकदम खूबसूरत दिखाई देती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नुसरत के एक से बढ़कर एक अंदाज।