फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न ग्लैमर का तड़का, ना बोल्ड अदाएं, ये लुक देखकर आपको नोरा फतेही की सादगी से हो जाएगा प्यार

Thu, 07 Oct 2021 04:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा फतेही के ग्लैमरस लुक और बोल्ड अदाओं को तो सबने देखा है और उनके इस अवतार को पसंद किया है। नोरा फतेही अक्सर ऐसी ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड होता है। नोरा ने हाल ही में एक के बाद अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में उनके अलग अलग लुक सामने आए। लेकिन एक बात जो उनके हर लुक में समान थी, वह है उनका ग्लैमर। नोरा ने पीले रंग की ड्रेस पहनी तो उसके पहले सफेद रंग की बॉडीकॉन ड्रेस से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। उनके हर लुक को फैंस ने सिर-आंखों पर लिया। लेकिन इस बार नोरा का लुक सबसे हटके है। नोरा ने न तो कोई बोल्ड आउटफिट कैरी की है और न ही ऐसा मेकअप। नोरा पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं। नोरा के इस लुक ने सारी लाइमलाइट अपने ऊपर ले ली है। नोरा का ये लुक बेहद सादगी पूर्ण और आकर्षक है। चलिए देखते हैं कि बिना ग्लैमर्स अदाओं और बोल्ड आउटफिट के नोरा फतेही का साधारण सा लुक कैसे बन गया खास।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
 नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें नोरा पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। नोरा ने सादगी पूर्ण लुक लिया है। उनके इस लुक से फैंस नजरे नहीं हटा पा रहे।
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा फतेही ने क्रीम व्हाइट कलर का कुर्ता पहन रखा है। इस कुर्ते में बारीक कढ़ाई की गई है। नोरा के हल्के रंग के कुर्ते में गले पर नीले और ग्रे रंग के धागों से कढ़ाई हुई है। ये कुर्ता रूवा डिजाइन्स का है।

4 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
कुर्ता सेट के साथ नोरा ने दुपट्टा ले रखा है, जो उनके लुक को अधिक सुंदर दिखा रहा है। इसके अलावा नोरा फतेही ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिलाषा प्रेत ज्वेलरी की स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
एक्ट्रेस का ये लुक अधिक प्रभावशाली इसलिए भी लग रहा है क्योंकि नोरा ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है। न्यूड आई शैडो और सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक ने नोरा की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। नोरा के इस कुर्ते की कीमत 12500 रुपए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें