फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही के कैजुअल लुक ने फैंस को किया दीवाना, कभी पीले तो कभी ऑरेंज ड्रेस में आईं नजर

Sun, 23 Aug 2020 03:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एंट्री अपने डांसिंग स्किल से की थी। उनके कई सारे गानों ने फैंस को दीवाना बना दिया था। वहीं नोरा खूबसूरती और फैशन के मामले में भी अब बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। तभी मुंबई की सड़कों पर निकली नोरा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वो मानसून के मौसम में कलरफुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि मुंबई की बारिश नोरा को काफी रास आ रही है और वो इस मौसम को एंज्वॉय कर रही हैं। तो चलिए देखें नोरा काम के सिलसिले में निकली तो उनका लुक कैसा दिखा।
विज्ञापन

2 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
वैसे तो नोरा का ग्लैमरस लुक अक्सर ही सोशल मीडिया पर दिखता रहता है। क्योंकि नोरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज से लेकर स्टाइलिश लुक की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनका ये येलो कलर में कैजु्अल लुक काफी स्टाइलिश है। 
विज्ञापन

3 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
यलो समर शार्ट ड्रेस के साथ ब्लैक फ्लैट फुटवियर और ब्लैक हैंडबैग को कैरी किए नोरा काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं परफेक्ट फिटिंग वेस्टलाइन और लूज डीप नेकलाइन ड्रेस में नोरा का लुक उन्हें ग्लैमरस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।

4 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
जबकि एक दिन बाद ही एक बार फिर नोरा ऑरेंज कलर खूबसूरत लांग ड्रेस में नजर आईं। कोल्ड शोल्डर स्लीवलेस ड्रेस के साथ ब्लैक हैंडबैग लिए नोरा स्पॉट हुईं। इस दौरान नोरा ने मिड पार्टीशन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं चेहरे पर मास्क लगाने के बावजूद वो ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि नोरा फतेही कई सारे हिट आइटम सांग में डांस करते नजर आ चुकी हैं। वहीं उन्होंने डांस मूवी स्ट्रीट डांसर थ्रीडी में श्रद्दा कपूर और वरुण धवन के साथ भी काम किया है। .यहीं नहीं नोरा बिग बॉस के घर में भी मेहमान बनके आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें