फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल में नहीं खत्म होगा इन कपड़ों का ट्रेंड, लिस्ट में रहेंगे शामिल

Thu, 30 Dec 2021 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
lakme fashion week 2021 - फोटो : twitter
साल 2021 खत्म होने वाला है। साथ ही इस साल फैशन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिले। लॉकडाउन की वजह आरामदायक कपड़ों का ट्रेंड देखने को ज्यादा मिला। वर्क फ्राम होम के दौर में लगातार लोगों की यहीं पसंद बनी रही। ऐसे में देखना है कि साल 2022 में किस तरह का ट्रेंड सामने आता है। 
विज्ञापन

2 of 6
पायल सिंघल कलेक्शन ( लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला
सालों से चली आ रहीं स्किन टाइट जींस का चलन बदल चुका है। अब ब्वॉयफ्रेंड जींस यानी ढीली-ढाली जींस लड़कियों की पहली पसंद बन चुकी है। ऑफिस जाने के लिए भी स्ट्रिक्ट फार्मल की जगह नार्मल कपड़ों ने ले ली है। 
विज्ञापन

3 of 6
पायल सिंघल कलेक्शन ( लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में लोगों की आदत आरामदायक कपड़ों की हो गई है। ऐसे में लोग ऑफिस भले ही जाएंगे लेकिन वहां भी कंफर्ट को तरजीह देंगे। जिसमे ब्वॉयफ्रेंड और मॉम जींस के साथ ही वाइड लेग पैंट, फ्लेयर्ड के साथ ही पलाजो पैंट्स का चलन जमकर रहेगा। 

4 of 6
सुनीत वर्मा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक) - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान डिजाइनर्स में खूब पेस्टल कलर्स और कलर ब्लॉक प्रिंट का फैशन दिखाया था। वहीं इस साल कलर ब्लॉक के साथ ही एनिमल प्रिंट्स भी चल में हो सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि डिजाइनर्स किस प्रिंट को ज्यादा तरजीह देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके साथ ही लोग डार्क कलर्स को पसंद कर सकते हैं। इस साल की तरह ही आने वाले साल में लोग को-आर्ड सेट यानी ऊपर और नीचे के एक जैसे कपड़े और कलर को ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं बात करें पार्टीज की तो एक्सेसरीज में  हल्की ज्वैलरी ट्रेंड में रहेगी। साथ ही सितारों वाली जड़ावट पार्टी के कपड़ों के लिए चलन में बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष मल्होत्रा कलेक्शन (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला
मनीष मल्होत्रा के पार्टी कलेक्शन में ज्यादातर शिमरी और सितारों से सजी साड़ी और लहंगे का डिजाइन लगातार दिख रहा है। ऐसे में साल 2022 में भी शिमरी वर्क के पार्टीवियर आउटफिट देखने को मिलेंगे। वहीं इनमे सिल्वर, कॉपर और गोल्ड कलर्स को लोग ज्यादा चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें