फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Parliament Inauguration: संसद के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री ने पहना धोती-कुर्ता, जानें कैसा रहा पूरा लुक

Sun, 28 May 2023 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धोती-कुर्ता पहना। 
विज्ञापन
1 of 5
New Parliament Inauguration - फोटो : social media
New Parliament Inauguration :  बीते कई दिनों से देश के लोगों को इस पल का इंतजार था। आज ही वो एतिहासिक दिन है जब देश को नया संसद भवन मिल गया। काफी लंबे समय से नया संसद भवन चर्चा में बना हुआ था। आज यानी कि 28 मई को भारत के प्रधानमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहां पारंपरिक तरीके से मंत्रोच्चारण हुआ। जिसके बाद भवन का उद्घाटन किया गया। नए संसद भवन के उद्घाटन के समय पीएम मोदी के लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

दरअसल, हमेशा चूड़ीदार पजामा पहनने वाले पीएम ने आज संसद के उद्घाटन के वक्त धोती और कुर्ता पहना था। पीएम हमेशा ही उनके लुक की वजह से जाने जाते हैं। आज के लेख में हम आपको पीएम के इस खास लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी उनके धोती-कुर्ता पहनने के पीछे की वजह जान सकें।
विज्ञापन

2 of 5
new Parliament Inauguration - फोटो : instagram
सुर्खियों में आया परिधान

प्रधानमंत्री मोदी जब भी कहीं उद्घाटन के लिए जाते हैं तो वो पारंपरिक परिधान ही पहनते हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान भी आज उन्होंने जो कपड़े पहने थे, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने इस दौरान कुर्ते के साथ धोती पहनी थी। 

विज्ञापन

3 of 5
new Parliament Inauguration - फोटो : social media
सफेद रंग की धोती और कुर्ते के साथ पीएम ने हल्के सुनहरे से रंग की सदरी पहनी थी। जिसकी वजह से उनका लुक काफी अलग लग रहा था। 

4 of 5
new Parliament Inauguration - फोटो : instagram
पीएम ने इस दौरान अपने हाथों में गमछा भी लिया था। काले रंग के जूते उनके इस लुक को पूरा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
new Parliament Inauguration - फोटो : social media
बेहद खास है ये परिधान

उनके इस पूरे ही लुक को बेहद खास बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह है कि भारत में लगभग सभी जगहों पर पूजा के समय धोती-कुर्ता को ही पारंपरिक परिधान माना गया है। इससे पहले जब श्री राम मंदिर की नींव रखी गई थी, तब भी पीएम ने इसी तरह के कपड़े पहने थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें