फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Bags : आलिया से लेकर मलाइका तक, देखें अभिनेत्रियों के महंगे और अतरंगी बैग्स

Fri, 26 May 2023 01:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के पास एक से बढ़ कर एक बैग्स का कलेक्शन है। आज के लेख में हम आपको इनके महंगे लेकिन अजीब बैग्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
Unique Bags : बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन्हें ना सिर्फ घूमने-फिरने का शौक होता है, बल्कि ये महंगी-महंगी चीजें खरीदने की भी शौकीन होती हैं। कोई महंगे बैग्स खरीदता है तो किसी को एक से बढ़ कर एक गाड़ियों का कलेक्शन करना पसंद है। आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के ऐसे अतरंगी बैग्स दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में तो बेहद ही अजीब हैं, पर उनकी कीमत काफी ज्यादा है। कोई बैग तो लाखों तक का है।

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया को ऐसा एक अजीब बैग कैरी किए देखा गया था। जिसका लोगों ने काफी मजाक भी उड़ाया। आलिया पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जो इस तरह का अतरंगी बैग लेकर इवेंट में पहुंची थीं। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां अजीब बैग कैरी कर चुकी हैं। आइए इस लेख में आपको उनके अतरंगी बैग्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
आलिया भट्ट 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में एक इवेंट कवर करने पहुंची थी। इवेंट की फोटोज शेयर करते हुए खुद आलिया ने कैप्शन में लिखा था कि 'जी बिल्कुल यह बैग खाली है'। एक्ट्रेस के इस बैग की कीमत तकरीबन 2.5 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस का इस बैग का पैटर्न आलिया के बैग जैसा ही है। पर, इस ट्रांसपैरेंट बैग की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। प्रियंका का यह बैग स्लिंग स्टाइल का है और इसमें गोल्डन चेन लगी हुई है। 

4 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
जाहन्वी कपूर

जान्हवी ने एक पार्टी के लिए इस बैग को कैरी किया था। भले ही ये बैग देखने में छोटा लगे पर इसकी कीमत 27,625 रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
सारा अली खान

एक्ट्रेस के इस ग्लिटर स्लिंग बैग की कीमत लगभग 11,000 रुपये है। ये स्ट्रैप और बेल्ट दोनों के साथ आता है। इस पर एप्लिक वर्क से बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और स्मूदी का पैटर्न है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Unique Bags - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अपने फैशन की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जो छोटा सा दिल के आकार का बैग पकड़ा है उसकी कीमत 70,000 है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें