फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा शर्मा को लुक्स में टक्कर देती हैं बहन ‘आईशा’, फिर नजर आईं बोल्ड लुक में

Wed, 14 Jul 2021 04:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aisha Sharma - फोटो : Social Media

नेहा शर्मा ने आज से कुछ सालोंं पहले जब बॉलीवुड में अभिनय शुरू किया था, तब ही लोग उन्हें खूब पसंद करने लगे थे। उसके पीछे कारण है उनका मोहक अंदाज। आज भी नेहा इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीर डालती रहती हैं लेकिन उन्हीं की बहन आईशा उन्हें लुक्स में टक्कर देती हैं। आईशा अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक हैं। वे जिम और कसरत को लेकर कभी भी टालम टाली नहीं करती हैं। ये उनकी फिटनेस देखकर ही समझा जा सकता है। आईशा ने अभी पिछले दिनों ही एक बहुत बोल्ड तस्वीर डाल दी थी जिसको लेकर न सिर्फ उनके प्रशंसकों के बीच बल्कि बॉलीवुड में भी वे चर्चा का विषय बन चुकी हैं। बॉलीवुड में दोनों ही शर्मा सिस्टर्स को खूब पसंद किया जाता है। नेहा भी अक्सर आईशा की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए आईशा शर्मा की यह लेटेस्ट आकर्षक तस्वीरें।  

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
आईशा शर्मा - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
आईशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में साईड पोज देकर बैठी हुई हैं और उन्होंने एनिमल प्रिंट का क्रॉप टॉप पहना हुआ है जो कि फुल स्लीव्स का है और उसके नीचे उन्होंने ब्लैक कलर का बॉटम है जो कि नेट का है और उसमें अलग-अलग लेयर्स हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
aisha sharma - फोटो : social media

बाल लग रहे सुंदर
इन तस्वीरों में आईशा का लुक उनकी बालों के कारण भी बहुत आकर्षक लग रहा है। उन्होंने अपने लंबे बालों को खुला रखा हुआ है। बालों को एकतरफ किया है और बालों के कलर्स और उनका वॉल्यूम भी बहुत अच्छा लग रहा है। 

4 of 5
aisha sharma - फोटो : instagram

मेकअप लग रहा है अच्छा
आईशा का मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। उन्होंने ग्लोसी लिपस्टिक लगाई हुई है। गालों पर रुस लगाया हुआ है। आई लैशेस भी उनपर खूब बढ़िया लग रहे हैं। आईशा इस तस्वीर में घुटनों पर हाथ रखकर बैठी हुई हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aisha Sharma - फोटो : social media
बहन ने कहा बोम्ब
आईशा शर्मा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। आईशा ने तस्वीर के साथ ‘हार्ट इंडेक्स- राइजिंग’ कैप्शन डाला है। उनकी तस्वीर पर बहन नेहा शर्मा ने बोम्ब कमेंट किया हुआ है। फैंस ने भी आईशा की तारीफों के खूब पुल बांधे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें