फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 की उम्र में नीना गुप्ता ने पहनी इतने खूबसूरत अंदाज में साड़ी कि ये मॉडल भी पड़ गई फीकी

Thu, 10 Jun 2021 06:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
62 की हो गईं नीना गुप्ता अपनी बेबाकी के साथ ही फैशनेबल अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहती है। इस उम्र में नीना ने अपनी फिटनेस के साथ ही ग्रेस पर भी काफी काम किया है। तभी तो लुक्स के मामले में उन्हें मात देना थोड़ा मुश्किल है। यहीं नहीं नीना शार्ट्स से लेकर साड़ी तक सबकुछ इतने कंफर्ट के साथ कैरी करती हैं। कि देखने वाले एक बार हैरान रह जाते हैं। इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जिस पर वो शार्ट्स पहने तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। नीना गुप्ता के स्टाइलिश अंदाज की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमे उनका स्टाइल सेंस इतना लाजवाब है कि साड़ी को शोकेस करने वाली मॉडल भी फीकी पड़ गई है। वैसे बता दें नीना इन दिनों काम के मामले में काफी ज्यादा सक्रिय हैं। ओटीटी पर हालिया रिलीज फिल्म में एक बार फिर सब उनके एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें नीना गुप्ता की शानदार तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta - फोटो : instagram
नीना गुप्ता का फोटोशूट सामने आया है। जिसमे साड़ी पहने नजर आ रही हैं। पीच कलर की साड़ी पर बने गुलाब के प्रिंट बेहद शानदार लग रहे हैं। जिसे नीना ने इस फोटोशूट के लिए चुना है। वही साथ में बारीक धागों के काम वाली कढ़ाई वाला ब्लाउज इस साड़ी के साथ कॉम्पिलेंट कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
neena gupta - फोटो : instagram
जबकि नीना ने इस साड़ी और ब्लाउज के साथ खुले शार्ट बालों के साथ स्टाइलिंग की है। वहीं साथ में गले में पहना लेयरिंग वाला गोल्डन नेकपीस पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि नीना हमेशा ही स्टाइल के मामले में एक्सपेरिमेंट करती हैं। जिसमे उनका लुक उनकी उम्र के मुताबिक परफेक्ट नजर आता है। 

4 of 5
neena gupta - फोटो : instagram
नीना गुप्ता वैसे तो ज्यादातर मौकों पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ही नजर आती हैं। लेकिन अगर वो अपनी बेटी मसाबा के साथ वक्त बिता रही हैं। उनकी स्टाइल में कुछ नयापन देखने को जरूर मिलता है। तभी तो इस तस्वीर में वो मसाबा गुप्ता के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neena gupta - फोटो : Instagram
मसाबा और नीना गुप्ता ने फ्लोरल प्रिंट का को-आर्ड सेट पहन रखा है। वहीं बात करें स्टाइल की तो गॉगल्स लगाए नीना सफेद रंग के स्नीकर के साथ इसे पेयर किए नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें