नौ दिनों के देवी मां की आराधना का पर्व नवरात्रि अब खत्म होने वाली है। वैसे तो नवरात्रि का हर दिन खास होता है, लेकिन अष्टमी, नवमी का विशेष महत्व है। पूरे देश में दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन देवी पूजा के लिए उत्सव का माहौल होता है। दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं। लोग देवी की आराधना के लिए भजन, आरती और नृत्य करते हैं। ऐसे मौके पर सभी महिलाएं सज संवर कर दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं। कोलकाता में भव्य दुर्गा पूजा होती हैं, तो वहीं गुजरात में गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। वैसे अब पूरे देश में ही कोलकाता के तरीके की दुर्गा पूजा और गुजरात स्टाइल में गरबा मनाया जाती है। अगर आप भी इन आयोजनों में शामिल होने वाले हैं तो खास दिखने और फेस्टिव लुक को कैरी करने के लिए कुछ टिप्स हैं। सबसे पहला- हो सके तो पारंपरिक परिधान कैरी करें। आयोजन के हिसाब से लहंगा, साड़ी व सूट सेट पहन सकती हैं। मेकअप और ज्वेलरी अधिक हैवी न हो तो भी चलेगा लेकिन आपके लुक को आकर्षक बनाने लायक होनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रेडिशनल कपड़े तो आपके पास काफी हैं लेकिन इनमें से सबसे बेस्ट क्या लगेगा? आप दुर्गा अष्टमी के मौके पर गरबा या दुर्गा पूजा में माधुरी दीक्षित का लहंगा लुक कैरी कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए माधुरी दीक्षित का लहंगा, जिसे आप पहन सकते हैं त्योहार के मौके पर।