फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक 2021: इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिखाया फैशन का जलवा, तस्वीरों में देखिए सितारों की झलक

Tue, 12 Oct 2021 05:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैशन और स्टाइल के महा मेले लैक्मे फैशन वीक का अंत हो गया है। दिग्गज और क्रिएटिव डिजायनर्स की शानदार आउटफिट में बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों ने ग्लैमर का तड़का लगाते हुए जब रैंप पर वॉक की तो देखने वालों की नजरे उनपर ही टिक गई। इस साल लैक्मे फैशन वीक का समापन ऐसा रहा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। फैशन वीक की भव्यता इस साल सबसे अधिक दिखी। मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा कुर्ला काॅम्पेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़े सितारों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। काजल अग्रवाल, दिया मिर्जा, सोहा अली खान,करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने रैंप पर अपने हुस्न के जलवे दिखाए तो मनीष मल्होत्रा, डेविड अब्राहम और राकेश ठाकोरी, रीना सिंह, गौरव गुप्ता जैसे डिजाइनर्स के फैशन हाउस ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन को शानदार थीम के जरीए लैक्मे फैशन वीक के मंच पर लाॅन्च किया। चलिए देखते हैं एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2021 की कुछ खास तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक 2021 में मेघा जैन मदान के फैशन लेबल अब्सट्राक्स के 6 डिग्री द्वारा प्रस्तुत  #COLORSOFINDIA फैशन शो के दौरान सोहा अली खान रैंप वॉक करते नजर आईं। सोहा अली ने काले रंग की स्ट्रेपलेस ड्रेस पहन रखी थी।
विज्ञापन

3 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लैक्मे फैशन शो में अनिल कपूर भी शामिल हुए थे। डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा नेक्सा प्रस्तुत एके-ओके फैशन शो के दौरान अनिल कपूर पोज देते नजर आए। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और काजल अग्रवाल के साथ वह रैंप वाॅक करते भी दिखे थे।

4 of 7
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
लैक्मे एब्सोल्यूट ग्रैंड फिनाले के डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपने शानदार कलेक्शन को शोकेस किया। इस दौरान डिजाइनर गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ड्रेस कैरी कर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बतौर शो स्टॉपर रैंप वाॅक की।
विज्ञापन

5 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक 2021 में फैशन डिजाइनर अन्नू क्रिएशन के ब्राइडल लहंगे में फैशन शो के दौरान रैंप वॉक किया।
विज्ञापन

6 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैशन शो में एक्ट्रेस तापसी पन्नू खूबसूरत साड़ी पहन कर रैंप पर उतरीं। उनका साड़ी लुक बेहद शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैशन शो के लिए डायना पैंटी का भी बेहद आकर्षक लुक देखने को मिला। डायना ने बैगनी रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था। जिसमें कढ़ाई और पैच वर्क का काम हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें