फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि चल रही है और जल्द ही दशहरा और दिवाली आ जाएगी। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ अलग दिखने की चाह रखते हैं तो सबसे परफेक्ट है साड़ी लुक। पारंपरिक परिधान पर्व पर मौके के हिसाब से भी उपयुक्त रहेंगे और एथिनिक वियर में आपका लुक भी शानदार आता है। अब सवाल है कि किस तरह की साड़ी आप कैरी करें? साड़ी की कई वैरायटी हैं। इन दिनों सिफाॅन, बनारसी, ऑर्गेंजा, रफल और सिमर साड़ियां ट्रेंड में हैं। फेस्टिवल से लेकर शादी पार्टी तक में ये साड़ियां आपको अधिक आकर्षक लुक देती हैं। साड़ी के स्टाइल के सलेक्शन के साथ ही कलर का चयन भी बेहद जरूरी होता है। आज कल माधुरी से लेकर मलाइका तक अधिकतर अभिनेत्रियां सिल्वर और गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। अगर आप भी सिल्वर या गोल्डन साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दोनों रंगों में से आप पर क्या अधिक अच्छा लगेगा तो मौनी राॅय के दो लुक से टिप्स ले सकती हैं। मौनी राॅय का सिल्वर साड़ी लुक और गोल्डन साड़ी लुक आपके सामने है, जिससे आप ले सकते हैं फैशन टिप्स