फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों वाले पीले शरारे में मौनी रॉय लग रहीं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख फैंस भी करने लगे तारीफें

Tue, 08 Jun 2021 05:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय नागिन बन लोगों के दिलोदिमाग पर इस कदर छा चुकी हैं। कि उनकी हर अदा फैंस को लुभाती है। तभी तो जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो हर कोई उनको देखता रह जाता है। हालांकि उनके स्टाइल और लुक्स की भी तारीफ करनी पड़ेगी जिसकी बदौलत फैंस उनकी दीवाने रहते हैं। यहां तक कि जब भी वो किसी कैजुअल आउटिंग या फिर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचती हैं तो भी हर किसी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। स्टाइल के मामले में मौनी बड़े पर्दे की एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। फिर वो चाहे उनका बोल्ड लुक हो या फिर देसी अंदाज। लेकिन बता दें कि मौनी के फैंस उन्हें देसी अंदाज में भी उतना ही पसंद करते हैं। जितना कि बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में। इस बात का सबूत ये तस्वीरें हैं जिसे मौनी ने हाल ही में साझा की है। जिसमे वो शरारा सूट के साथ बगीचे में बैठी शोख अदाएं देती दिख रही हैं। मौनी की इन तस्वीरों को अबतक तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय वैसे तो अक्सर ही फैंस को शानदार तस्वीरों का तोहफा देती रहती हैं। जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी कातिल देसी अदाओं से हर किसी को इंप्रेस करने की कोशिश की है। तभी तो उनका ये लुक सामने आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
बगीचे में बैठी पोज दे रहीं मौनी पीले रंग के फ्लोरल प्रिंट के शरारा को पहने दिख रही हैं। जिसकी किनारी पर सिल्वर रंग के गोटा का वर्क किया गया है। वहीं साथ कंधे पर ली चुनरी भी बिल्कुल मैचिंग की है। आमतौर पर इतना शरारे से लेकर चुनरी तक की मैचिंग का आउटफिट कम जंचता है। लेकिन मौनी की सैरेटोरियल च्वॉइस का ही नतीजा है कि ये लुक उन पर जबरदस्त लग रहा है। 

4 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
पीले रंग के कुर्ते पर लाल रंग के छोटे फूलों के प्रिंट बने हैं। वहीं जूल नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन इसे खास बना रही है। वहीं मौनी ने इस देसी अंदाज को मेकअप के जरिए खास बनाया है। रेड लिप्स वाले पाउट के साथ पिंक ब्लश चिक्स और खुले बाल उऩकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी का ये कुर्ता उनकी फिगर के हिसाब से थी। जिस पर टॉप वियर के बाद और कमर के बीचो-बीच प्लीट्स वाली डिटेलिंग की गई थी। वहीं ये डिटेलिंग इसे नीचे की तरफ से फ्रिल लुक दे रहा था। वहीं साथ में पहना शरारा काफी घेर में था। जिस पर गोटा वर्क किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें