फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली की शादी में दिखना है सबसे खास तो ट्राई करें हीरोइनों की पसंदीदा ये खास साड़ी

Sun, 27 Sep 2020 07:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
सहेली की शादी में नाचने का मजा तो हर लड़की जानती होगी। लेकिन इसके साथ ही सजधज कर तैयार होने का भी शौक पूरा करना होता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ इस तरह के आउटफिट का चुनाव करें जो कंफर्टेबल होने के साथ ही ट्रेडिशनल भी हो और हटके लुक भी दे। जिससे हर किसी की निगाहें दुल्हन के बाद बस आप पर ही हो। अगर ऐसा ख्वाब सजाए आप भी अभी तक अपने लिए कपड़ों की शॉपिंग नहीं कर पाई हैं तो दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और मीरा राजपूत की पसंदीदा इन साड़ियों से जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये आपको बिल्कुल हटके लुक देंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
साड़ी को हर बार नए लुक के साथ कैरी करने के मामले में वैसे तो शिल्पा शेट्टी ही रहती हैं। लेकिन अब बॉलीवुड की और भी हीरोइनें इस तरह के लुक में नजर आती हैं। ग्रीन कलर की रफल साड़ी में शिल्पा का लुक काबिलेतारीफ है और आपको इस त्योहार परफेक्ट फैशन गोल देते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
कृति सेनन
वैसे तो कृति सेनन भी कई बार अपने शानदार सा़ड़ी अपीयरेंस से फैंस की तारीफ बटोर चुकी हैं। लेकिन उनकी ये प्रिंटेड रफल साड़ी का लुक सिंपल और एलिगेंट है। जिसमें वो अपनी स्लिम वेस्ट दिखा रही हैं। तो अगर आप परफेक्ट फिगर की मालकिन है तो इस तरह की साड़ी आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाने में मदद करेगी।

4 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा भी कई बार खूबसूरत साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनकी पर्सनैलिटी शानदार दिखती है। लेकिन उनकी ये फ्लोरल पिंक कलर की रफल साड़ी का लुक बिल्कुल हटके है। जिसे आसानी से ट्राई किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रफल साड़ी - फोटो : instagram
मीरा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस से स्टाइल के मामले में मीरा राजपूत कतई कम नही है। फिर वो चाहे उनका ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न। इस बार भी रफल साड़ियों के लुक में उनका ये खूबसूरत लुक शामिल करना बनता है। जिसमें वो हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें