फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips For Summer: पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे खूबसूरत

Tue, 28 May 2024 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज के लेख में हम आपको मेकअप करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपना कर आप परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : istock
Makeup Tips For Summer: सुबह घर से निकलते वक्त लड़कियां पूरा सज-संवरकर निकलती हैं लेकिन दफ्तर पहुंचते-पहुंचते पसीने से उनका हाल बेहाल हो जाता है। वो चाहे गाड़ी से जाएं या किसी अन्य व्हीकल से लेकिन गर्मी में उनका मेकअप खराब हो ही जाता है। इस गर्मी और उमस में सही से मेकअप करना काफी कठिन काम होता है। अगर सही तरह से मेकअप ना किया जाए तो यह पसीने की वजह से धुल जाता है।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको मेकअप करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपना कर आप परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परफेक्ट मेकअप के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को तैयार करना जरूरी होता है। त्वचा को तैयार करने के बाद ही अगर मेकअप किया जाए तो यह लंबे समय तक टिका रहता है। तो चलिए देर ना करते हुए आपको गर्मी के मौसम में सही से मेकअप करना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock
ठंडे पानी से धोएं चेहरा

मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर लंबे समय तक पसीना नहीं आएगा। इसकी वजह से आपका मेकअप भी ज्यादा देर टिका रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock

इस्तेमाल करें बर्फ

मेकअप इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ रगड़ें। इससे आपकी त्वचा में कसाव आ जाएगा। ऐसा करने से पसीना काफी कम आता है। ध्यान रखें कि बर्फ को कभी भी सीधा चेहरे पर न लगाएं। इसे हमेशा सूती कपड़े में बांध कर ही चेहरे पर रगड़ें। 

4 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock

फाउंडेशन को करें स्किप

वैसे तो फाउंडेशन मेकअप का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन आप चाहें तो गर्मी के मौसम में आप इसे स्किप कर सकती हैं। इसकी जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर फाउंडेशन लगाना ही है तो इसकी मात्रा बेहद कम ही रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock

आंखों के मेकअप को करें कम

गर्मी के मौसम में हैवी आईशैडो लगाने की बजाय आप सिर्फ आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये देखने में भी हल्का रहेगा और साथ ही में इसके बहने का भी डर नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पसीने में बह जाता है मेकअप तो ऐसे हों तैयार - फोटो : iStock

लिपस्टिक के रंग का रखें ध्यान

गर्मी के इस मौसम में डार्क रंग की लिपस्टिक न लगाएं। इस मौसम में न्यूड रंग की लिपस्टिक, लाइट पिंक, लाइट ब्राउन जैसी लिपस्टिक आप चुन सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें