फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: क्रिकेट प्रेमी लड़कियों को पसंद आएंगे जान्हवी कपूर के ये आउटफिट, आप भी डालें एक नजर

Sun, 26 May 2024 10:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आजकल जान्हवी अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में अनोखे आउटफिट पहने दिखाई दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड के चमकते सितारे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म क्रिकेट की दुनिया पर बनी है। ऐसे में आज के समय में युवाओं में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। दरअसल, अभी आईपीएल मैच चल रहे हैं, इसके बाद कुछ ही दिनों में आईसीसी ट्रॉफी के लिए भी मुकाबला भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी इस फिल्म का भी बेसब्री से इंताजर कर रहा है।

क्रिकेट लवर्स को देखते हुए फिल्म की स्टार कास्ट जगह-जगह जाकर खुद से फिल्म के प्रमोशन में लगी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जान्हवी कपूर जो आउटफिट पहनें दिखाई दे रहीं हैं, वो बेहद अलग और खास हैं। अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपको जान्हवी के ये आउटफिट बेहद पसंद आएंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको जान्हवी के ये खास लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
खास बॉर्डर वाली साड़ी

जान्हवी की इस साड़ी का बॉर्डर बेहद खास है। इस साड़ी के बॉर्डर पर किसी तरह की लेस की जगह बॉल से डिजाइन बनी थी। लाल और सफेद रंग की इस साड़ी में जान्हवी का लुक बेहद प्यारा लग रहा था। ऐसे में आप भी चाहें तो ऐसी साड़ी कस्टमाइज करा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
ब्लाउज 

इस जर्सी नंबर वाले ब्लाउज का लुक साधारण ब्लाउज से काफी अलग है। ऐसे में आप चाहें तो इसे कैरी करके अपना जलवा दिखा सकती हैं। आप चाहें तो इसपर अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम लिखवा सकती हैं। 

4 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस की ये सिल्क वाली साड़ी देखने में भले ही साधारण लग रही है, लेकिन इसका लुक काफी अलग है। दरअसल, उनकी इस साड़ी के पल्लु पर क्रिकेट पिच बना है, जिसमें खिलाड़ी खेलते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
क्रॉप टॉप

इस तरह की जर्सी नंबर वाली क्रॉप टॉप आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगी। इसके साथ आप चाहें तो स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में क्रॉप टॉप के साथ बालों में चोटी बनाएं, ताकि आपका लुक भी अच्छा दिखे और आपको परेशानी भी न हो। 
विज्ञापन

6 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
बेकलेस ड्रेस

जान्हवी की ये बेकलेस ड्रेस वैसे तो काफी नॉर्मल है लेकिन अगर आप गौर से देखेंगे तो इसमें आपको छोटी-छोटी बॉल दिखाई देंगी। ड्रेस की बैक स्ट्रेप पर लाल रंग की बॉल बनी हैं, जो देखने में काफी अलग लग रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
सिल्वर ड्रेस

जान्हवी कपूर की इस सीक्विन वर्क की सिल्वर ड्रेस पर बल्लेबाज की तस्वीर छपी है। ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट लवर हैं, तो आपको ये ड्रेस बेहद पसंद आएगी। इसके पहनकर आप अपने क्रिकेट प्रेमी पार्टनर के साथ डेट पर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें