फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: सिल्क की साड़ी करनी है कैरी, तो माधुरी दीक्षित से सीखिए पहनने का तरीका

Sun, 14 Nov 2021 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
बॉलीवुड की खूबसूरत और जरीन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उम्र के साथ अधिक खूबसूरत और स्टाइलिश होती जा रही हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में माधुरी अलग अलग लुक में नजर आ जाती हैं। माधुरी अक्सर भारतीय पारंपरिक परिधानों में देखी जाती हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी है। माधुरी साड़ी से लेकर लहंगा आदि सभी को बड़ी ही खूबसूरती और स्टाइल के साथ कैरी करती हैं। बात माधुरी के साड़ी स्टाइल की करें तो वह बनारसी से लेकर सिल्क और ऑर्गेंजा से लेकर रफल हर तरह की साड़ी लुक में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी साड़ी कैरी कर रही हैं और माधुरी की तरह साड़ी में क्लासी लुक चाहती हैं तो उनकी तस्वीरों से टिप्स ले सकती हैं। माधुरी के साड़ी पहनने का तरीका, उसके साथ ब्लाउज की पेयरिंग आदि को अपनाकर आप अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। चलिए देखते हैं माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक, जिसे आप भी अपना सकती हैं आसानी से। 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपनी साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में माधुरी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। माधुरी ने सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें उनका लुक काफी राॅयल और क्लासी लग रहा है। वेडिंग सीजन के लिए माधुरी की ये साड़ी और लुक एकदम परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी की पिंक साड़ी में गोल्डन ब्रोकेड वर्क और बूटी एम्ब्रॉयडरी वर्क है। माधुरी के जिस तरह से साड़ी को ड्रेप किया है, उससे उनकी साड़ी का खूबसूरत पल्लू हाईलाइट हो रहा है। पल्लू कढ़ाई की गई है, जिसे माधुरी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ माधुरी ने मैचिंग ब्लाउज पहना है। माधुरी के गोल्डन ब्रोकेड वर्क वाले ब्लाउज में यू नेकलाइन दी गई है।

4 of 5
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी इयररिंग्स पहने हैं। शैंडलियर ड्रॉप इयररिंग्स के साथ माधुरी ने गोल्डेन ब्रेसलेट, मैचिंग रिंग कैरी की है। उनके हेयर स्टाइल और मेकअप की बात करें तो माधुरी ने बालों को सेंटर पार्टीशन करते हुए बन बनाया है। साथ ही लाइट शेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित की ये साड़ी अगर आपको भी पसंद आई हो और इस वेडिंग सीजन में आप माधुरी की साड़ी को पहनना चाहते हैं तो इसकी कीमत भी जान लीजिए। माधुरी की क्लासिक ट्रांक्यूबार बूटी पेल पिंक साड़ी क्षितिज जालोरी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस साड़ी की कीमत 89,800 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें