माधुरी दीक्षित को लगभग हर कोई पसंद करता है। उनकी एक्टिंग के तो लोग फैन हैं हीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के दीवाने कम नहीं हैं। वहीं महिलाएं माधुरी के फैशन सेंस की फैन हैं। माधुरी अपन स्टाइल स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस के जरीए भारतीय नारी की छवि को दर्शाती हैं। इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि वह सिर्फ भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। बल्कि उनके वेस्टर्न आउटफिट में भी भारतीयता की छाप मिल ही जाती है। माधुरी का फैशन स्टाइल ऐसा है कि आम साधारण महिला भी उसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। माधुरी को टीवी पर अक्सर साड़ी या लहंगा में देखा जाता है। माधुरी के आउटफिट भले ही महंगे और डिजाइनर होते हों लेकिन उनके साड़ी, लहंगे के साथ के ब्लाउज स्टाइल आकर्षक होते हैं। उनके ब्लाउज डिजाइन के साथ आप कोई भी साड़ी पेयर करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ब्लाउज डिजाइन अधिक रिवीलिंग नहीं होते। ऐसे में किसी खास मौके पर माधुरी के ब्लाउज की डिजाइन को आप भी अपने पारंपरिक आउटफिट के साथ पेयर करके माॅडर्न और स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं। माधुरी का ब्लाउज डिजाइन कलेक्शन शानदार है। तो चलिए अगली स्लाइड्स में देखते हैं माधुरी दीक्षित के ब्लाउज डिजाइन, जिसे आप आसानी से कर सकती हैं काॅपी।