फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lehenga Shopping: शादी का लहंगा खरीदते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Thu, 12 Oct 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप शादी का लहंगा लेने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Looks - फोटो : instagram
Lehenga Shopping: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन उनकी जिंदगी का एक नया आगाज होता है, जिसके लिए हर लड़की ने काफी सपने संजोए होते हैं। अपनी शादी के दिन हर लड़की सब कुछ एक दम परफेक्ट चाहती है। फिर चाहे वो मेकअप हो या फिर आउटफिट। होने वाली दुल्हन कई दिन पहले से ही इस तैयारी में जुट जाती है कि अपने वेडिंग डे पर उन्हें कैसा लहंगा चाहिए और कैसा मेकअप चाहिए। ट्रेंड के हिसाब से वो चीजें खरीद भी लेती हैं।

शादी के लुक को खूबसूरत बनाने में सबसे बड़ा हाथ लहंगे का होता है। ऐसे में अगर लहंगा खरीदते वक्त अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको लहंगा खरीदते वक्त ध्यान में रखी जाने वाली बातों के बारे में बताएंगे ताकि शादी के दिन आप सबसे खूबसूरत और क्लासी लगें। 
विज्ञापन

2 of 7
ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
सबसे पहले तय करें बजट

लहंगा खरीदने जाने से पहले सबसे पहले अपना बजट तय तकें और उसी के हिसाब से लहंगा खरीदें। आपका बजट तय करने के बाद आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/flyrobe/
स्टाइल का रखें ध्यान

लहंगा खरीदने जाने से पहले ये सोच कर जाएं कि आपको किस पैटर्न पर लहंगा चाहिए। बाजार में आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। हालांकि आप वहां लहंगा ट्राई करने के बाद भी ये तय कर सकती हैं लेकिन अगर आप पहले से ही इस बात का ध्यान रखेंगी तो इससे आपको आसानी रहेगी। 

4 of 7
lehenga - फोटो : istock
लहंगे के फैब्रिक का रखें ध्यान

अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही लहंगे का फैब्रिक चुनें। बाजार में आपको कई तरह के नेट फैब्रिक, वेलवेट, बनारसी सिल्क फैब्रिक और क्रेप बेस फैब्रिक आसानी से मिल जाएंगे। फैब्रिक का चयन करते वक्त मौसम का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
mouni roy - फोटो : सोशल मीडिया
रंग 

लहंगा खरीदने का सबसे अहम भाग यही है। शादी का लहंगा खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि आपके ऊपर कौन सा रंग खिल कर आता है। लहंगे का रंग आपकी त्वचा के हिसाब से होना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Sonam kapoor - फोटो : instagram
क्वालिटी का रखें ध्यान

शादी का लहंगा काफी यादों को अपने अंदर संजोए रहता है। अगर लहंगे की क्वालिटी खराब होगी तो इसे पहनने में काफी मुश्किल होगी। खराब क्वालिटी का लहंगा ज्यादा दिन तक अच्छा नहींं रहता है। इसमें कुछ ना कुछ दिक्कतें होती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
virat anushka - फोटो : Instagram
फिटिंग का रखें ध्यान

लहंगा खरीदते वक्त उसके साइज और फिटिंग का ध्यान रखें। इसे अपने शरीर के मुताबिक तैयार करवाएं ताकि यह आपको आसानी से फिट हो और परफेक्ट लुक दे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें