फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundrra Birthday: करण कुंद्रा के इन लुक्स से टिप्स लेकर आप भी दिख सकते हैं स्मार्ट, डालें एक नजर

Wed, 11 Oct 2023 11:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा के कुछ लुक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
Karan Kundrra Birthday: मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण कुंद्रा का जन्म आज ही के दिन यानी कि 11 अक्टूबर 1986 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। अपनी मेहनत के दम पर ही करण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में लोग उन्हें घर-घर में पहचानते हैं। इन दिनों करण अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है।

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ करण अपने लुक्स की वजह से भी लोगों की तारीफ बटोरते हैं। करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। आज करण के जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी तैयार हो सकते हैं। इन सभी लुक्स पर लोगों ने भी काफी प्यार बरसाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
एथनिक लुक

त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में आप करण की तरह ही इस तरह का कुर्ता पायजामा अपने लिए बनवा सकते हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है और साथ ही में इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
ब्लैक एंड व्हाइट लुक

अगर आप चाहें तो करण की ही तरह ब्लैक एंड व्हाइट लुक कैरी कर सकते हैं। ब्लैक जींस के साथ व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक रंग की जैकेट आपको कूल दिखने में मदद करेगी। 

4 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

इस तरह के को-ऑर्ड सेट आजकल के युवाओं को बेहद पसंद है। करण कुंद्रा ने इस को-ऑर्ड सेट के साथ एक ओवर साइज कोट भी पहना है, जो उनके लुक को और क्लासी बना रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
कूल अवतार

करण कुंद्रा का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आया था। इस तरह के लुक में वो बेहद कम नजर आते हैं। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो ये लुक कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक

करण का ये ऑल व्हाइट लुक काफी ज्यादा क्लासी लग रहा है। किसी डेट नाइट के लिए ये परफेक्ट आउटफिट है। इसे पहनकर हर कोई स्मार्ट दिख सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karan Kundrra - फोटो : instagram
फॉर्मल लुक

अभिनेता का ये फॉर्मल लुक बेहद ही क्लासी है। अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस तरह का सूट आपको बाजार में मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें