Urvashi Dholakia Latest Look: उर्वशी ढोलकिया, जो एक समय में कमोलिका के नाम से प्रसिद्ध थीं, आज 46 की उम्र में भी अपने लुक्स से कहर ढाती हैं। यहां हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
Urvashi Dholakia Latest Look: एक समय था जब सभी लोग मनोरंजन के लिए सिर्फ टीवी का सहारा लेते थे। उस समय टीवी की दुनिया में ऐसे कई किरदार हुए हैं जिन्हें दर्शक कभी भूल नहीं पाए। आज भले ही टीवी लोग कम देखते हैं, लेकिन उसके बावजूद उन किरदारों की इमेज अभी भी जस की तस है।
आज हम एक ऐसे ही किरदार की बात करेंगे, जिसे लोगों ने वर्षों बाद याद रखा है। इस किरदार का नाम है कमोलिका। स्टार प्लस के सुपरहिट शो कसौटी ज़िंदगी की में इस किरदार को निभाकर उर्वशी ढोलकिया ने न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि टीवी की सबसे स्टाइलिश और खतरनाक वैंप के रूप में अपनी खास जगह भी बनाई। कमोलिका का डायलॉग, उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन आज भी दर्शकों के दिलों में ताज़ा हैं।
उर्वशी आज 46 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनका ग्लैमर और कॉन्फिडेंस अब भी वैसा ही बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज लगातार वायरल होती रहती हैं। फिटनेस, फैशन और स्टाइल के मामले में वो आज की नई एक्ट्रेसेज को भी टक्कर देती हैं।
दो बेटों की मां होने के बावजूद उर्वशी ढोलकिया अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज इस लेख में हम आपको उर्वशी के कुछ लेटेस्ट और बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
साड़ी लुक
- फोटो : instagram
साड़ी लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं उर्वशी ढोलकिया के साड़ी लुक तो इस सिल्वर रंग की साड़ी में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी अक्सर युवा लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। उर्वशी ढोलकिया पर भी ये साड़ी खूब जच रही है। इसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है, जो देखने में काफी प्यारा है।
विज्ञापन
3 of 7
सूट लुक
- फोटो : instagram
सूट लुक
सिंपल सा सूट किसी पर कितना खूबसूरत लग सकता है, ये बात आप उर्वशी ढोलकिया के इस लुक को देखकर समझ सकते हैं। इस सिंपल से सूट में भी उर्वशी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अगर आपको सूट पहनना पसंद है तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों।
4 of 7
इंडो वेस्टर्न लुक
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक
सिर्फ एथनिक आउटफिट में ही नहीं, बल्कि उर्वशी इंडो वेस्टर्न आउटफिट में भी कमाल की लगती हैं। जैसे कि उनका ये लुक देखने में तो लहंगा लग रहा है, लेकिन ये है घेर वाला शरारा। इसके साथ उन्होंने क्रॉप टॉप और श्रग कैरी किया है। उर्वशी का ये लुक देखने में कमाल का लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
बॉडीकॉन ड्रेस
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस
46 की उम्र में भी कैसे कहर ढहाना है, इस बात को उर्वशी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। जैसे कि उनका ये बॉडीकॉन लुक देखने में ही काफी ग्लैमरस लग रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था। उनके इस लुक से युवा लड़कियां भी टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
वेस्टर्न लुक
- फोटो : instagram
वेस्टर्न लुक
उर्वशी के इस वेस्टर्न लुक से आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। गुलाबी रंग की ये ड्रेस उनपर खूब ही जच रही है। इसके साथ उन्होंने हील्स पहनकर अपने बालों को खुला रखा है। आप भी यदि पार्टी करने के शौकीन हैं, तो उर्वशी के इस लुक से टिप्स लेकर तैेयार हों।
अपने किरदार के हिसाब से उर्वशी आज भी अक्सर बॉस लेडी अवतार में नजर आती हैं। उनका ये लुक देखने में बेहद कमाल का लगता है। आप भी चाहें उनके इन लुक्स ले सकती हैं। उनका बॉस लेडी लुक किसी से कम नहीं है।