Trending Jhumki Design: जब भी बात गहनों की होती है, तो महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आना बेहद स्वाभाविक है। खासतौर पर अगर बात करें झुमकों की तो शायद की कोई महिला ऐसी हो, जिसे झुमके पहनना पसंद न हो। शादी, पार्टी या फैमिली फंक्शन हो, झुमका किसी भी लुक को खूबसूरत बना देता है। ऐसे में हर साल इसके नये डिजाइन और ट्रेंड आते हैं, जिसे महिलाएं खरीदकर अपना लुक बदलती हैं।
बॉलीवुड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी इन नए डिजाइनों को अपनाकर अपने लुक को ग्लैमरस बना रही हैं। तो अगर आप अपने वार्डरोब में कुछ नया और फैशनेबल जोड़ना चाहती हैं, तो झुमके के नये कलेक्शन को देखकर इन्हें खरीद लें। नयी डिजाइन के झुमके पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत और प्यारा बना सकती हैं।