Trendy Hair Style For Short Hair: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। काफी हद तक ऐसा सच भी है। जिन लड़कियों के बाल लंबे होते हैं, वो आउटफिट के हिसाब से अपनी हेयर स्टाइल बनाती हैं और अपना पूरा लुक बदल देती हैं। दिक्कत उनके सामने आती है, जिन लड़कियों के बाल छोटे होते हैं।
अगर आपके बाल छोटे हैं और आप सोचती हैं कि हेयरस्टाइल के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, तो अब ये सोच बदलने का समय है। आजकल छोटे बालों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और इनके साथ स्टाइलिश लुक पाना पहले से कहीं आसान हो गया है।
चाहे ऑफिस जाना हो, पार्टी में जाना हो या शादी समारोह में शामिल होना, छोटे वालों में भी सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को बदल सकती है। यहां दिए गए हेयरस्टाइल आइडियाज आपको हर मौके पर सबसे अलग और आकर्षक बना देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
ब्रेडेड लुक
- फोटो : instagram
ब्रेडेड लुक
अगर आपके बाल हल्के और छोटे हैं तो इस तरह की ब्रेडेड हेयर स्टाइल आप अपने बालों में बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस आगी की साइड से बालों को स्टाइलिश तरह से मोड़ना है और पीछे की साइड ले जाना है। सभी बालों को पीछे एक साथ अटैच करें। बालों को अटैच करने के लिए आपको कई सारी जूड़ापिन की जरूरत भी पड़ सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से अपना लुक बदल लें।
विज्ञापन
3 of 7
हाफ टाई विद गजरा
- फोटो : instagram
हाफ टाई विद गजरा
हल्के और छोटे बालों के लिए ये हेयर स्टाइल भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए बीच की मांग निकालकर दोनों साइड से आगे के बालों को हल्का-हल्का पीछे लेकर जूड़ापिन से अटैच करें। इस दौरान आप पीछे की साइड क्लेचर भी लगा सकती हैं। चाहें तो यहां क्लेचर की जगह क्लिप्स लगाएं और उसमें गजरा एड करें।
4 of 7
स्लीक लो बन
- फोटो : instagram
स्लीक लो बन
नजर डालें इस तीसरी हेयर स्टाइल पर तो इसमें आपको स्लीक का बन बनाना है। ये हेयर स्टाइल काफी ट्रेंडिंग है, जिसेे आप खुद भी बना सकती हैं। इसके लिए बीच की मांग निकालकर आपको बालों को अच्छी तरह से कंघी करके चिपका लें। अब इसे लेकर पीछे की साइड लो बन बना लें। बस आपका स्लीक बन तैयार है। चाहे तो इस लोग स्लीक बन पर गजरा लगा लें।
विज्ञापन
5 of 7
पोनीटेल विद फूल
- फोटो : instagram
पोनीटेल विद फूल
अगर आपके बाल इतने लंबे हैं, कि उनसे छोटी सी पोनीटेल बन सकती है, तो एथनिक आउटफिट के साथ इस हेयर स्टाइल का चयन करें। इसके लिए आपको बस पहले तो बालों में हल्का बाउंस देना है। उसके बाद बाउंसी हेयर में पोनीटेल बनानी है। यहां रबड़ लगाई है, वहीं पर दो फूल भी अटैच करें।
विज्ञापन
6 of 7
मेसी बन
- फोटो : instagram
मेसी बन
मेसी बन उन लोगों के लिए सबसे अच्छी हेयर स्टाइल है, जिनके बाल छोटे और हल्के हैं। इस मेसी बन को बनाने के लिए पहले बालों को हल्का कर्ली करें। बालों को कर्ली करने के बाद ये घने दिखने लगते हैं। कर्ल करने के बाद अपने बालों में मेसी बन बना लें और अपने लुक को क्यूट बनाएं।
छोटे वाल वाली महिलाओं के लिए ये सबसे आसान हेयर स्टाइल है। इसके लिए आपको अपने बालों को सिर्फ सॉफ्ट कर्ल करना है। बालों को सॉफ्ट कर्ल करने के बाद आपके बाल घने दिखेंगे। इसके बाद आप अपने बालों को अगर खुला भी छोड़ेंगी तो भी आपका लुक प्यारा ही दिखेगा।