फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर दिखना है खूबसूरत तो ऐसे करें मेकअप, ग्लो करेगा चेहरा

Wed, 06 Sep 2023 07:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जन्माष्टमी आप खास और डिफरेंट मेकअप लुक लेना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree Looks - फोटो : instagram
Krishna Janmashtami 2023: हर साल रक्षाबन्धन के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार आता है, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। इस दिन ही बाल गोपाल ने धरती पर अवतार लिया था। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर मंदिर और घर में भगवानों की झांकियां लगाई जाती हैं। कई जगह भगवान श्री कृष्ण के बचपन के किस्से सुनाए जाते हैं।

इस साल श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 और 7 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। इस त्योहार पर महिलाएं ना सिर्फ अपने घर और मंदिर को खास तरह से सजाती हैं, बल्कि साथ में खुद भी काफी अच्छे से तैयार होती हैं। 

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप का भी खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप जन्माष्टमी के दिन तैयार हो सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
शहनाज गिल

इस तरह का न्यूड मेकअप आजकल काफी चलन में है। आप इस तरह का न्यूड मेकअप जन्माष्टमी की पूजा में कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram/katrinakaif
कैटरीना कैफ

माथे पर बिंदी और कानों में हैवी झुमकों के साथ आप इस तरह का मेकअप कैरी कर सकती हैं। इसमें आंखों में स्मोकी आई मेकअप ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
 

4 of 7
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर 

इस तरह का ग्लॉसी मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कोई भी अपने पसंद की लाइट रंग की लिपस्टिक लीजिए और आंखों पर हैवी आईलाइनर लगाइए। 
विज्ञापन

5 of 7
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

गालों को हाईलाइट करते हुए ब्लश पिंक रंग की लिपस्टिक से आपका चेहरा खिल उठेगा। लाल रंग की साड़ी के साथ ऐसा मेकअप काफी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
आलिया भट्ट

आप चाहें तो आलिया की तरह की पिंक लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप कैरी कर सकती हैं। ये आजकल की लड़कियों की पहली पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित

अगर आपको हैवी मेकअप पसंद है तो धक-धक गर्ल का ये लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप लाइट रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह का मेकअप आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें