फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day 2023: टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के ट्रेंडी परिधान, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Tue, 05 Sep 2023 07:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी एक शिक्षक हैं और अपने स्कूल के कार्यक्रम सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो साड़ी के साथ-साथ इस तरह के आउटफिट आपके लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
Teacher's Day 2023: भारत में शिक्षक का दर्जा माता-पिता से भी ऊंचा होता है। ऐसा कहा जाता है कि शिक्षक ही होता है, जो किसी व्यक्ति को सही राह पर चलने की सलाह देता है। शिक्षकों के इस योगदान का सम्मान करने के लिए और उनके काम की सराहना करने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

दरअसल, डॉ. राधाकृष्णन भारतीय राजनीतिक नेता, शिक्षाविद् और फिलॉसफर थे, ऐसे में उन्होंने देशभर में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। यही वजह है कि उन्हीं के जन्मदिन के दिन ही टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अगर आप भी एक अध्यापिका हैं और आपके कॉलेज में भी टीचर्स डे का कार्यक्रम है तो आप भी कुछ अलग अंदाज में तैयार होकर कॉलेज जा सकती हैं। आज के लेख में हम आपको साड़ी के साथ-साथ कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप टीचर्स डे के दिन पहन सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
शरारा सूट

अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं जो काफी आरामदायक रहता हो तो शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट है। इसे कैरी करने के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
चूड़ीदार सलवार सूट

इस तरह का सूट एवरग्रीन होता है। इसे पहनकर आप कार्यक्रम में अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस सूट के साथ हेयर स्टाइल भी खास तरह की ही बनाएं। 

4 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
अंगरखा सूट

इस तरह का सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप टीचर्स डे के कार्यक्रम में इसे पहनकर जाएंगी तो आपका लुक सबसे अलग और सबसे खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
अनारकली सूट

अगर आप कुछ हैवी पहनने का सोच रही हैं तो अनारकली सूट एक बेहतर च्वाइस है। आप इस तरह का सूट आसानी से बाजार से खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
शरारा या प्लाजो कुर्ता

ये एक काफी आरामदायक आउटफिट है। इसे आप आसानी से टीचर्स डे के दिन कैरी कर सकती हैं। अगर आप साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Teacher's Day 2023 - फोटो : instagram
साड़ी

टीचर्स डे के कार्यक्रम के लिए साड़ी सबसे परफेक्ट विकल्प है। आप साड़ी पहन कर अपने कॉलेज या स्कूल के कार्यक्रम में जा सकती हैं। ये देखने में काफी एलिगेंट लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें