फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपलेस कियारा आडवाणी ने रेत में करवाया फोटोशूट, आलिया भट्ट ने कह दी ये बात

Tue, 22 Jun 2021 02:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani - फोटो : social media

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कियारा आडवाणी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। कियारा ने डब्बू रतनानी के लिए यह फोटोशूट करवाया है। वे इस तस्वीर में टॉपलेस नजर आ रही हैं। कियारा अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। फैशन के मामले में भी वे बिल्कुल पीछे नहीं हटती हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कियारा की कई तस्वीरों को इससे पहले भी खूब पसंद किया है और वे लुक्स के साथ बहुत अधिक छेड़छाड़ करना पसंद नहीं करती हैं लेकिन इसबार कियारा का अंदाज एकदम जुदा ही है। इससे पहले भी जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट किया था, वो खूब चर्चा का विषय बना था। यही वजह है कि उनकी यह तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अगली स्लाइड्स से देखिए कियारा का यह लेटेस्ट फोटोशूट। 

विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

बाल लग रहे हैं खूबसूरत
कियारा इस तस्वीर में पेट के बल लेटी हुई हैं और आगे से वे ऊपर की ओर उठी हुई हैं। हाथों को उन्होंने क्रॉस किया हुआ है और बाल सारे आगे की तरफ किए हुए हैं। उनके बालों में खूबसूरत वेव्स नजर आ रहे हैं। कुछ बाल हवा में भी उड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
kiara advani - फोटो : instagram

एक्सप्रेशंस हैं परफेक्ट
कियारा का यह पोज बहुत ही जबरदस्त है क्योंकि उन्होंने इस तस्वीर में अपनी भाव-भंगिमाओं और पोज से खूब आत्मविश्वास दिखाया है। वे सामने की ओर सीधा कैमरा में देखकर ही पोज कर रही हैं। एक हाथ की मुट्ठी बंधी हुई है और दूसरे हाथ के उंगलियां खोल रखी हैं। 

4 of 5
kiara advani - फोटो : instagram

आंखें लग रही हैं सूंदर
कियारा का मेकअप न्यूड है। बहुत डार्क लिपशेड का उपयोग उन्होंने नहीं किया है। आंखों में आई लाइनर, काजल और मस्करा लगाया हुआ है। हाथों में तीन-तीन उंगलियों में अलग-अलग तरह की अंगुठियां पहनी हुई हैं। इसके अलावा कोई एसेसरीज नहींं डाल रखी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani - फोटो : instagram
पहले भी करा चुकी हैं डब्बू से फोटोशूट
ये पहली बार नहीं है जब कियारा आडवाणी ने डब्बू रत्नानी से फोटोशूट करवाया हो, इससे पहले भी वे टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं जिसको लेकर भी पूरे बी- टाउन में खूब चर्चे थे। कियारा के फोटोशूट को आलिया ने भी बहुत पसंद किया है और उन्होंने तस्वीर पर ‘वावजा’ कमेंट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें