सीधी और साधारण छवि वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी दिन पर दिन निखरकर सामने आ रही हैं, इसमें कोई शक नहीं है। उनकी हाल ही में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति सिक्का का किरदार निभाने वाली कियारा भले ही फिल्म में सीधी पंजाबी कुड़ी बनी हैं लेकिन असल जिंदगी में फैशन और ग्लैमर के मामले में बाकि अभिनेत्रियों को अच्छी टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
हाल ही में आई हिट फिल्म कबीर सिंह देने के बाद उसकी 'सक्सेस पार्टी' में कियारा को स्पॉट किया गया। पार्टी में कियारा ने हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी। चेक कलरफुल ड्रेस में कियारा एकदम स्टाइल डीवा लग रही थीं।
विज्ञापन
3 of 4
गॉर्जियस कियारा ने साथ हमेशा की तरह कुछ भी ओवर डू नहीं किया। मिनिमल मेकअप, पिंक चीक्स और पोनी हेयर स्टाइल में वो काफी सेंसेशनल लग रही थीं। इस मौके पर कबीर सिंह की दूसरी अभिनेत्री निकिता दत्ता भी कियारा के साथ नजर आईं।
हाल ही में कियारा ने आपने इंस्टाग्राम पर ग्रे बालों में तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनका लुक बिल्कुल हटके नजर आ रहा है। कूल रॉकस्टार टाइप वाले लुक में कियारा के ग्रे बाल 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' है। इसमें कियारा ने काली जींस और स्लीव्स लेस टॉप पहना है साथ ही कमर पर शर्ट बांधी है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कियारा ने कैप्शन में कारन जोहर और रूचि नारायण को धन्यवाद दिया। कियारा ने आपने आगामी प्रोजेक्ट को उजागर नहीं किया लेकिन ये जरूर बताया कि उनकी आने वाली फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।