महिलाओं की खूबसूरती में उनकी ड्रेस काफी चार चांद लगाती है, लेकिन इस बात से भी बिल्कुल किनारा नहीं किया जा सकता कि उनकी ज्वेलरी के बिना भी उनका लुक अधूरा है। महिलाएं ज्वेलरी पहनकर बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनका लुक भी बेहद प्यारा लगता है। कोई सोने की ज्वेलरी कैरी करता है, तो कोई अलग-अलग तरह की। लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ समय में ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड बाजार में काफी बढ़ गया है और महिलाएं इसे अपनी ड्रेस के साथ पहनती हैं। महिलाओं को ये ज्वेलरी इतनी पसंद आ रही है कि इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आम लड़कियों से लेकर सेलेब्स तक इस ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के फैन हैं। ऐसे में आप भी इस ज्वेलरी को कैरी करके खुद को ट्रेंडी और विंटेज लुक दे सकती हैं। लेकिन आपको इस ज्वेलरी को खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो ये आपको कई तरह से काफी नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।