फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Mehandi Designs 2020: देर ना करें, हाथों पर रचाएं ये लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन

Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाथों की मेहंदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत का पालन करेंगी और चांद को देखने के बाद व्रत खोलेंगी। सुहागन महिलाओं के इस त्योहार में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। जिसमें नए कपड़ों से लेकर चूड़ी, बिंदी और मेहंदी तक शामिल रहती है। हर बार की तरह इस बार भी मेहंदी की डिजाइन के लिए अगर आप अपना समय नहीं खराब करना चाहतीं। तो फटाफट इन डिजाइन पर निगाह जरूर डालें। ये खूबसूरत और भर हाथ लगने वाली मेहंदी की डिजाइन काफी सरल हैं और फटाफट बिना ज्यादा समय के लग भी जाएंगी। तो आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत मेहंदी की आसान सी डिजाइंस।
विज्ञापन

2 of 5
मेहंदी की डिजाइन लगाने से पहले ये तय कर लें कि आपको अपने समय के हिसाब से कौन सी डिजाइन चुननी चाहिए। क्योंकि कई बार गृहिणियों के पास समय की कमी होती है। ऐसे में उन्हें हल्के-फुल्के डिजाइन वाली मेहंदी ही भाती है।


 
विज्ञापन

3 of 5
mehandi - फोटो : instagram
वहीं अगर आप पूरे भर हाथ मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। तो राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप दुल्हा-दुल्हन वाली इमेज बनवाकर नई-नवेली दुल्हन सी तैयार हो सकती हैं।
 

4 of 5
mehandi - फोटो : instagram
वैसे अगर आप अपने हाथों से मेहंदी लगाने की सोच रही हैं। तो अरेबिक डिजाइन की मेहंदी आपके लिए ठीक होगी। बड़े आकार के फूल और पत्तियों वाली डिजाइन के साथ इसे लगाने से पूरा हाथ भरा हुआ नजर आएगा। वहीं ये हाथों की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करेंगे। तो इस करवा चौथ आप अपनी मनपसंद डिजाइन की मेहंदी का चुनाव कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehandi - फोटो : instagram
तो आप इन मेहंदी की डिजाइन में से अपने लिए आसान और खूबसूरत डिजाइन का चुनाव कर लें। जिससे कि जब आपको मेहंदी लगाने का समय मिले तो फटाफट बिना समय गंवाए इनमें से कोई एक हाथों पर रचा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें