फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के लिए 5 स्टेप में करें मेकअप, लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 01 Nov 2023 12:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ के दिन आप आसान तरीके से मेकअप करके अपने पति को इंप्रेस कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2023: देशभर में आज करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में जब चंद्रमा निकलता है तो उसकी पूजा करने के बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो गई है। इसका समापन आज यानी कि 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत आज ही 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा के लिए 16 श्रृंगार करने की प्रथा है। वैसे तो इस दिन महिलाएं एकदम नई दुल्हन की तरह सजती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को सिंपल और साधारण ही रहना पसंद होता है। ऐसे में उनके लिए हम मेकअप के कुछ सिंपल स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Karwa Chauth 2023
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार

करवा चौथ की पूजा के लिए तैयार होते वक्त सबसे पहले अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद टोनर लगाते हुए सीरम का इस्तेमाल करें। इस बीच चेहरे को मॉइश्चराइज करना कतई ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : istock
अब करें बेस का इस्तेमाल

चेहरे के दाग-धब्बों या आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फाउंडेशन की लेयर ज्यादा मोटी ना हो। इससे चेहरा अजीब लग सकता है। इस बेस को सही से सेट करने के लिए आपको फेस पाउडर की जरूरत पड़ेगी। ये आपके चेहरे की अतिरिक्त शाइन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

4 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : insatgram
 गाल और होंठों पर करें टिंट का इस्तेमाल

अगर आपके पास लिप टिंट है तो गाल पर उसी की मदद से ब्लश लगाएं। इसके साथ रोजी पिंक रंग के टिंट से ही होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। इसका रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : pixabay
आईशैडो को रखें न्यूट्रल

अपनी स्किन टोन के हिसाब से आईशैडो को न्यूट्रल ही रखें। इससे आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। ध्यान रखें कि अगर आप डार्क रंग का शैडो इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karwa Chauth 2023 - फोटो : istock
सबसे आखिर में करें इल्युमिनेटर का इस्तेमाल

ये एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिससे चेहरे पर शाइन आती है। इससे मेकअप कंप्लीट होता है। इल्युमिनेटर का इस्तेमाल सबसे आखिर में करें, ताकि चेहरे की चमक बरकरार रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें