फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर को गुलाबी कपड़ों में देख नहीं हटेंगी नजरें, लहंगे की कीमत कर देगी हैरान

Tue, 22 Nov 2022 05:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर आमतौर पर अपने कैजुअल स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। जिसमे वो काफी कंफर्टेबल भी रहती है। लंबे समय बाद करीना का खूबसूरत बना-ठना अंदाज सामने आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं। 
शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप भी शादी में बिल्कुल हटके लुक चाहती हैं तो बस करीना कपूर की तरह हो जाएं तैयार। आगे की स्लाइड में देखें गुलाबो बनी करीना कपूर की पिक्चर परफेक्ट तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर ने लेबल रिद्धि मेहरा के कलेक्शन से पीच कलर के लहंगे को चुना है। जिसमे प्लीटेड डिजाइन की स्कर्ट के साथ हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। जिस पर सिल्वर एंड ब्लू कलर की एंब्रायडरी हुई है। वहीं इस ऑर्गेंजा लहंगे को करीना ने खास तरह से स्टाइल किया है। हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ दुपट्टे को डिच किया गया है और साथ में ऑर्गेजा जैकेट को पेयर है। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर का ये लुक उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो दुपट्टे को संभालने के झंझट में नहीं पड़ना चाहती। केवल लहंगा ही नहीं करीना कपूर का ये पूरा लुक ही काफी खूबसूरत दिख रहा है। जिसमे पीच लहंगे के साथ उन्होंने रीगल लुक वाले नेकलेस को पेयर किया है। साथ में हैवी ईयररिंग्स और मांगटीका पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। वहीं स्टेटमेंट रिंग और कड़ा बैंगल हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
जिसे करीना ने पिंक ब्लश चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ मेकअप को कंप्लीट किया है। जिसमे करीना की आईकॉनिक कोहल रिम्ड आई और स्लीक हेयर बन शामिल है। हालांकि करीना कपूर का ये लुक खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। क्योंकि प्लेन डिजाइन के इस प्लीटेड लहंगे की कीमत काफी ज्यादा है। रिद्धि मेहरा के लेबल से लिए गए इस लहंगे की कीमत है 78,800 रुपये। जो किसी भी तरह से आम आदमी के बस की बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्कफ्रंट की तो करीना कपूर आखिरी बार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। वहीं पिछले दिनों लंदन से करीना ने जमकर तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की। जहां वो हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें