फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में छाई जान्हवी कपूर की पीली मिनी ड्रेस, कीमत सुन नही होगा यकीन

Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो फैशन सेंस के मामले में लाजवाब हैं। बिना ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए उनकी हर ड्रेस स्टाइलिश नजर आती हैं। वहीं उनकी खूबसूरती इसमें चार चांद लगाने का काम करती है। फिर वो चाहे साड़ी हो या फिर जिम वियर। हाल ही में जान्हवी कपूर एक विज्ञापन शूट के दौरान पीले रंग की शार्ट ड्रेस पहने नजर आईं। जिसमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। जान्हवी की ये यलो मिनी ड्रेस इस समय खूब वायरल हो रही है। वहीं इस ड्रेस की कीमत ऐसी की आप झट से इसे खरीदना चाहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो पीले रंग की मिनी ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिस पर सफेद रंग के पोल्का डॉट बने हुए हैं। वी नेकलाइन और स्लिप डिजाइन के साथ इसके बस्ट एरिया पर रैप स्टाइल की डिजाइन बनी हुई है। वहीं जान्हवी ने इस खूबसूरत यलो ड्रेस को मल्टीपल डेलिकेट नेकलेस के साथ पहना है। 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो लो बेस मेकअप के साथ जान्हवी न्यूड शेड की लिपस्टिक और मेसी बालों में नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस की कीमत ऐसी है जो काफी ज्यादा सुर्खियों में है। दरअसल, जान्हवी की इस ड्रेस की कीमत 800 रुपये बताई जा रही है। जिसे सुन हर कोई हैरान है। क्योंकि इतनी कम कीमत की ड्रेस में जान्हवी को देख फैंस और यूजर दोनों का आकर्षित होना स्वाभाविक है।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि जान्हवी कपूर की हर स्टाइल पर फैंस फिदा हो जाते हैं। पिछले दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमे वो पीले रंग के पलाजो और कुर्ते में डांस की प्रैक्टिस करते दिख रही हैं। जिसमे उनका सिंपल लुक फैंस को क्रेजी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बात करें फिल्मों की तो जान्हवी पिछले दिनों कारगिल गर्ल में नजर आईं थीं। वहीं वो जल्दी ही राजकुमार राव के साथ रूही आफजा में नजर आएंगी। जबकि उनके बड़े प्रोजेक्ट में दोस्ताना 2 और तख्त शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें