फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने इतने बोल्ड कपड़ों में की थी शिरकत, कपड़े देख लोगों ने कर दिया था ट्रोल

Tue, 18 May 2021 02:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इन दिनों हर किसी की चहेती बनी हुई हैं। ऐसे में बात जब उनके स्टाइल सेंस की आती है तो ज्यादातर उनका क्यूट और चार्मिंग लुक ही फैंस को पसंद आता है। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में ही जान्हवी ने अवॉर्ड शो में बोल्ड एंट्री के साथ जता दिया था कि वो मौका मिलने पर बोल्ड लुक से भी परहेज नही करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor
करियर के शुरुआती दौर में जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया यूजर्स ने कई बार माइक्रोशार्ट्स की वजह से ट्रोल किया था। हालांकि फिर भी वो अवॉर्ड शो में बिल्कुल ही हटके इमेज में नजर आईं थीं। साल 2019 में एली ब्यूटी अवॉर्ड में पहुंची जान्हवी ने बिल्कुल ही बोल्ड पैटर्न का आउटफिट ट्राई किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जिसे देख कॉलेज गोइंग गर्ल की याद आ जाए। बोल्ड और वाइब्रेंट इस लुक में वो काफी शानदार नजर आ रही थीं। दरअसल, इस स्टारी नाइट के लिए जान्हवी कपूर ने इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर मारिया लूसिया की डिजाइन की हुई मैक्सी ड्रेस पहनी थी। 

4 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जिसकी फ्रंट ओपन नेकलाइन जो पूरे बेली तक जा रही थी, काफी बोल्ड थी। वहीं इस पूरी ड्रेस का फ्लेयर्ड लुक इसे खास बना रहा था। कॉपर कलर की इस ड्रेस का फ्रंट पोर्शन काफी ज्यादा बोल्ड था। जिसकी उम्मीद किसी को भी नही थी। वहीं थाई हाई स्लिट भी काफी ज्यादा थी जो इस पूरी ड्रेस को कॉम्पिलेंट करने के साथ ही जबरदस्त लुक दे रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor
मैटेलिक होलोग्राम पैटर्न की इस ड्रेस को बैंडेज की मदद से पहनने लायक बनाकर तैयार किया गया था। वहीं इस ड्रेस के साथ जान्हवी अल्ट्रा ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो ड्रेस के कलर के हिसाब से ही बेस मेकअप कोरल शाइनी रखा गया था। जबकि कोहल आईज और न्यूड शेड लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor
हालांकि ये बात अलग है कि इतने बोल्ड आउटफिट के साथ जान्हवी कपूर ने जबरदस्त लुक दिखाय़ा था। लेकिन यूजर्स को तो बस मौका चाहिए। जान्हवी की इस ड्रेस में तस्वीरें वायरल होते ही जहां फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके इतने बोल्ड लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें