फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन ने पहनी ग्लैमरस व्हाइट ड्रेस, कीमत जान आप भी खरीदने का बना लेंगे मन

Tue, 28 Sep 2021 06:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw
जैकलीन फर्नांडिस कभी भारतीय परिधान तो कभी वेस्टर्न कपड़ों में अपने ग्लैमरस लुक के साथ फैंस के सामने आती हैं। हाल ही में जैकलीन ने काले रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था, फैंस उनके लुक की तारीफ करने में लगे थे कि तभी जैकलीन ने ब्लैक वेस्टर्न आफटफिट में अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने ब्लैक ब्लेजर के साथ जालीदार टाॅप, शर्ट और कटा फटा सा स्वेटर पहना है। लोगों को जैकलीन के ये दोनों ही लुक काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर जैकलीन ने अपने इंडियन वेस्टर्न लुक से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी। इस बार जैकलीन ने पहले तो सफेद रंग की साड़ी में अपना गाॅर्जियश लुक दिखाया है तो वहीं बाद में सफेद रंग का आॅफ शोल्डर गाउन कैरी किया है। फैंस को जैकलीन के दोनों ही लुक पसंद आ रहें हैं लेकिन वे खुद कंफ्यूज हैं कि दोनों में से जैकलीन का सबसे अधिक आकर्षक लुक कौन सा है। आप भी जैकलीन के दोनों सफेद आउटफिट को देखिए और खुद तय कीजिए कि जैकलीन का कौन सा लुक आपको पसंद आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw
आपने मर्लिन मुनरो को देखा ही होगा? नहीं देखा है तो जैकलीन फर्नाडिस को देख लीजिए। उन्होंने सफेद रंग का फ्लोटी गाउन पहना है, जिसमें उनका लुक मर्लिन मुनरो जैसा दिख रहा है। उनके आकर्षक लुक को देख फैंस दिल हार गए हैं। उनका आउटफिट किसी ब्राइड के जैसा है। जैकलीन ने ऑफ शोल्डर सिल्क-साटन व्हाइट गाउन चुना, जिसमें जैकलीन बेहद सेंसुअल लुक दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw
जैकलीन का ये फ्री फ्लोइंग सिलिहुट गाउन पहना है। जिसमें उनके पैर अधिक हाईलाइट हो रहे हैं। इस सिल्क साटीन गाउन की कीमत 44,860 रुपए है। किसी भी ब्राइड पर जैकलीन की ये आउटफिट बेहद खूबसूरत लगेगी। 

 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw
इसके पहले जैकलीन ने सफेद रंग की क्लासिक साड़ी कैरी की है। जैकलीन की ये साड़ी बेहद खूबसूरत है। इस साड़ी के साथ जैकलीन ने एक मैचिंग एंब्रॉयडरी वाली शीर व्हाइट जैकेट पहनी है, जिसने उनके आउटफिट का माॅडर्न टच मिल गया है। जैकलीन की साड़ी में सफेद धागों की कढ़ाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram/chandiniw
जैकलीन की इस साड़ी लुक को अधिक आकर्षक और प्रभावी बना रहा है उनका ब्लाउज। जैकलीन ने स्लीवलेस ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें