फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद टॉप में जैकलीन ने डाली तस्वीर, डार्क अंडर आर्म को लेकर हुई आलोचना

Tue, 22 Jun 2021 04:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media

जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर बहुत अधिक तस्वीरें तो नहीं साझा करती हैं पर जब भी वे कोई वीडियो या फोटो डालती हैं तो फैंस उस पर कमेंट्स की झड़ी लगा देते हैं। वे अक्सर अपनी सामान्य सेल्फी खींचकर कोई सकारात्मक सा कैप्शन लगाकर तस्वीरें पोस्ट करती हैं।  इस बार उन्होंने अपनी एक सेल्फी साझा की है जिसमें वे स्माइल कर रही हैं और साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर ‘इट्स टाइम टू डांस’ लिखा हुआ है। यह कोई प्रोफेशनल फोटो शूट नहीं है बल्कि सामान्य सी एक सेल्फी है जिसे उन्होंने लेटकर खींचा है। जहां कुछ फैंस को यह तस्वीर बहुत अच्छी लग रही है वहीं इसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। इससे पहले जैकलीन अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। फिलहाल वे अपने महंगे बंगले को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जैकलिन का यह लेटेस्ट चर्चित लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

क्रॉप टॉप है सुंदर
जैकलीन की इस सेल्फी में उनका सफेद रंग का क्रॉप टॉप दिख रहा है। इसमें आगे की तरफ नेट भी दिया हुआ है और यह पूरा एक ही रंग का है। इस पर कोई प्रिंट भी नहीं है। यह शोल्डरलेस पैटर्न है। जैकलीन पर यह टॉप बहुत अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram

चेहरे पर है हल्का मेकअप 
यह तस्वीर जैकलीन के घर की ही दिखाई दे रही है क्योंकि इसमें उन्होंने बालों की सामान्य सी पोनीटेल बनाई हुई है और मेकअप भी बहुत ही लाइट है। पिंक शेड की लिपस्टिक उनके चेहरे पर खूब जंच रही है। कानों में बहुत छोटे से टॉप्स पहने हुए हैं जो कि उनपर बहुत प्यारे लग रहे हैं। 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

लोगों ने की अंडरआर्म्स की बात
दरअसल जैकलीन सेल्फी लेते हुए एक हाथ से फोन पकड़े हुए हैं वहीं दूसरे हाथ को उन्होंने ऊपर की ओर करके रखा है। इस वजह से एक हाथ की अंडरआर्म साफ दिखाई पड़ रही है और यह थोड़ी डार्क है। यही वजह है कि फैंस इस तस्वीर पर अंडरआर्म्स को लेकर खूब आलोचना कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
पहले भी हुई थीं ट्रोल
जैकलीन कोई पहली बार ट्रोल तो नहीं हुई हैं। एक बार जब उन्होंने सफेद रंग का ही एक क्रॉप टॉप पहना था जो कि साइड से थोड़ा फट रहा था, तब लोगों ने उनका खूब ही मजाक बनाया था लेकिन मजाक तो इस बार बन रहा है पर टॉप को लेकर नहीं उनके डार्क अंडरआर्म को लेकर। हालांकि उर्वशी रौतेला को यह तस्वीर अच्छी लगी इसलिए उन्होंने कमेंट भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें