फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: त्योहार पर ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश तो चुनें ऐसे कपड़े

Fri, 21 Oct 2022 10:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
diwali look - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक है। हर जगह सेलिब्रेशन चल रहा है। अगर आपके ऑफिस में भी दिवाली का सेलिब्रेशन होने वाला है। और अभी तक अपने लिए कपड़ें नहीं चुन पाई हैं। तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। हर महिला सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट लुक की तलाश में रहती है। जिससे कि सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। अगर आप भी ऑफिस स्टाइलिश और आरामदायक कपड़ों में जाना चाहती हैं। तो इन लुक्स को ट्राई करें। 
विज्ञापन

2 of 5
kurta - फोटो : instagram
पहनें कुर्ता और पलाजो
ऑफिस में अगर आप आरामदायक और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। साथ ही ऐसा कपड़ा जो एथिनिक भी हो तो कुर्ता संग पलाजो को चुन सकती है। आप कुर्ते की अलग-अलग डिजाइन को चुनें। फ्रंट स्लिट वाले लांग कुर्ते के साथ पलाजो सेट आपको स्टाइलिश दिखाएगा। इस कुर्ते के साथ आप मैचिंग की ईयररिंग्स जरूर पहनें।
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
पहनें बॉर्डर वाली साड़ी
अगर आप पब्लिक प्लेस पर साड़ी कैरी कर लेती हैं। तो ऑफिस साड़ी पहनकर जा सकती हैं। सिल्क या फिर कॉटन फैब्रिक की बॉर्डर वाली साड़ी संग स्लीवलेस या हाफ स्लीव वाले ब्लाउज को पेयर करें। ये लुक क्लासी दिखेगा और आपको ऑफिस के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाएगा।

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
शरारा दिखेगा खूबसूरत
इन दिनों शरारा काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो शार्ट कुर्ती संग शरारा को मैच कर सकती है। इसे आप नेट के एंब्रायडरी वाले दुपट्टे के साथ मैच करें। ये लुक आपको बिल्कुल त्योहार के लिए रेडी दिखाएगा। आप चाहे तो शरारा संग ब्रेसलेट या चूड़ियों को भी मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अनारकली कुर्ता
ऑफिस वाली दिवाली पार्टी के लिए अनारकली कुर्ता भी खूबसूरत लगेगा। अनारकली कुर्ते के साथ आप मनचाहे बॉटम वियर को पेयर कर सकती हैं। चूड़ीदार पायजामे के साथ ही पैंट और पलाजो भी इन दिनों अनारकली कुर्ते के साथ ट्रेंड में है। तो आराम के लिए आप चाहें तो पलाजो संग अनारकली कुर्ते को पहनें। ये आपको एथिनिक और खूबसूरत लुक देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें